Saturday, April 18, 2026

देहरादून के 28 गांवों में घटती हिंदू आबादी, डेमोग्राफिक बदलाव से बढ़ी धामी सरकार की चिंता

by Neha
देहरादून के 28 गांवों में घटती हिंदू आबादी, डेमोग्राफिक बदलाव से बढ़ी धामी सरकार की चिंता

उत्तराखंड के देहरादून के 28 गांवों में घटती हिंदू आबादी और तेजी से हो रहे डेमोग्राफिक बदलाव को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सत्यापन अभियान तेज कर सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए।

देहरादून के विकास नगर विधानसभा क्षेत्र के पछवादून इलाके में हिंदू आबादी धीरे-धीरे घट रही है, जिससे प्रदेश सरकार की चिंता बढ़ गई है। लगभग 28 गांव ऐसे हैं जहां हिंदू आबादी अल्पसंख्यक होती जा रही है। इस डेमोग्राफिक बदलाव को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि क्षेत्र के सभी निवासियों का सत्यापन कराया जाए और उनके राशन कार्ड, बिजली कनेक्शन, आधार कार्ड, वोटर आईडी जैसे दस्तावेजों की जांच की जाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया कि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा नियमों का उल्लंघन या दुरुपयोग पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान को बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

also read: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए आदेश: फर्जी…

इससे पहले इलाके में बढ़ती मुस्लिम आबादी और घटती हिंदू आबादी को लेकर कई शिकायतें मिल चुकी हैं, जिन्हें गंभीरता से लेते हुए सरकार ने पूरे प्रदेश में सत्यापन अभियान तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री ने सभी जिला अधिकारियों को ग्रामीण इलाकों में राशन कार्ड और अन्य सरकारी दस्तावेजों की सख्ती से जांच के निर्देश भी दिए हैं ताकि किसी प्रकार की गलतफहमी और धोखाधड़ी को रोका जा सके।

यह कदम प्रदेश में डेमोग्राफिक संतुलन बनाए रखने और सामाजिक शांति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। मुख्यमंत्री धामी का कहना है कि उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के बदलावों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और शासन की सभी योजनाओं का लाभ केवल सही पात्रों को ही मिलेगा।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा