दीपिका और रणवीर ने दिवाली पर बेटी दुआ की पहली तस्वीर शेयर की। फैंस बोले- दुआ दिखती हैं मम्मी दीपिका पर या पापा रणवीर पर? जानें किसका चेहरा दिखा ज़्यादा।
बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिवाली के खास मौके पर अपनी बेटी दुआ की पहली झलक सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया। जैसे ही बेटी की तस्वीर सामने आई, सोशल मीडिया पर हलचल मच गई और फैंस के बीच बहस छिड़ गई कि दुआ किस पर गई हैं – मम्मी दीपिका या पापा रणवीर पर?
64% फैंस बोले- ‘दुआ है मम्मी की कार्बन कॉपी’
इंस्टाग्राम पेज ‘इंस्टेंट बॉलीवुड’ ने दीपिका और रणवीर की बचपन की तस्वीरों के साथ दुआ की फोटो शेयर करते हुए फैंस से पूछा, “Dua looks like Deepika or Ranveer?” इस पोल के नतीजे भी अब सामने आ गए हैं।
-
64% फैंस का मानना है कि दुआ बिल्कुल दीपिका जैसी दिखती हैं
-
जबकि 34% लोगों को लगता है कि वह रणवीर की कॉपी हैं
-
कुछ यूज़र्स ने कहा, “मुस्कान दीपिका जैसी है, लेकिन आंखें रणवीर जैसी चमकती हैं।”
वायरल हुई बचपन की तस्वीरों से हो रही तुलना
फैंस ने रणवीर और दीपिका की बचपन की तस्वीरें खोजकर सोशल मीडिया पर शेयर करना शुरू कर दिया है। इन फोटोज़ की तुलना दुआ की झलक से की जा रही है। कई लोगों का कहना है कि दुआ में दोनों का परफेक्ट मिक्स है।
also read: आमिर खान की बेटी आयरा खान ने मेंटल हेल्थ को लेकर दिया बड़ा अपडेट, बताई थैरेपी से फ्री होने की खुशी
दुआ हो चुकी हैं 1 साल की, पहली बार दिखा चेहरा
बता दें कि दुआ का जन्म 8 सितंबर 2024 को हुआ था। जन्म के एक महीने बाद रणवीर और दीपिका ने बेटी का नाम “दुआ” सार्वजनिक किया था। अब जब दुआ एक साल की हो गई हैं, तब जाकर कपल ने पहली बार उसका चेहरा सबके सामने दिखाया है।
फैंस और सेलेब्स की दुआओं की बरसात
तस्वीर वायरल होते ही दुआ बॉलीवुड की सबसे चर्चित स्टार किड्स में शामिल हो गई हैं। फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ तक, हर कोई दुआ की क्यूटनेस पर फिदा हो गया है और सोशल मीडिया पर लगातार बधाइयों और प्यार की बौछार हो रही है।