दीपक तिजोरी के साथ 2.5 लाख रुपए की धोखाधड़ी, तीन आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

दीपक तिजोरी के साथ 2.5 लाख रुपए की धोखाधड़ी, तीन आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

दीपक तिजोरी के साथ हुई 2.5 लाख रुपये की धोखाधड़ी, फिल्म ‘टॉम डिक एंड मैरी’ के लिए फंडिंग दिलाने के नाम पर FIR दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी।

बॉलीवुड अभिनेता, निर्देशक और निर्माता दीपक तिजोरी के साथ ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि उनकी अपकमिंग फिल्म ‘टॉम डिक एंड मैरी’ के लिए फंडिंग दिलाने के नाम पर उनसे 2.5 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। मुंबई के बांगुर नगर पुलिस स्टेशन में दीपक तिजोरी की शिकायत पर दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

मामला कैसे हुआ सामने

दीपक तिजोरी, जो गोरेगांव पश्चिम के गार्डन एस्टेट में रहते हैं और 1990 से फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं, ने दिसंबर 2024 में अपनी फिल्म ‘टॉम डिक एंड मैरी’ की पटकथा पूरी की थी। इस फिल्म के निर्माण के लिए लगभग 25 करोड़ रुपये का निवेश आवश्यक था।

शिकायत में बताया गया है कि फरवरी 2025 के पहले सप्ताह में कविता शिबाग कपूर नाम की महिला दीपक तिजोरी के घर आई और खुद को टी-सीरीज़ से जुड़ा बताया। उसने यह दावा भी किया कि उसके पास ज़ी नेटवर्क और मीडिया इंडस्ट्री में मजबूत कनेक्शन हैं।

इसके बाद कविता ने तिजोरी को अपनी सहयोगी फौजिया आरसी से मिलवाया और कहा कि वह फिल्म के लिए लेटर ऑफ इंटरेस्ट (LOI) दिला सकती हैं, जिससे निवेशकों को आकर्षित करना आसान हो जाएगा।

also read: हनी सिंह के लाइव कॉन्सर्ट में विवादित बयान, इंटिमेसी को…

2.5 लाख की ठगी का खुलासा

अरोप है कि दोनों महिलाओं ने दीपक तिजोरी से पहली किस्त के रूप में 2.5 लाख रुपये मांगे और एक हफ्ते के भीतर LOI दिलाने का आश्वासन दिया। भरोसा करते हुए तिजोरी ने 21 फरवरी 2025 को समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए और 22 फरवरी 2025 को फौजिया आरसी के बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए।

लेकिन समय बीत जाने के बाद न तो कोई LOI प्राप्त हुआ और न ही पैसे वापस किए गए। जांच में यह भी सामने आया कि तिजोरी को जो व्यक्ति ज़ी नेटवर्क का प्रतिनिधि बताया गया था, वह वहां काम नहीं करता।

पुलिस में शिकायत और FIR

ठगी का पता चलने के बाद दीपक तिजोरी ने पुलिस से संपर्क किया। बांगुर नगर पुलिस ने 13 जनवरी 2026 को कविता शिबाग कपूर, फौजिया आरसी और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Related posts

19 साल बाद भारत में लौट रही हैं शकीरा, जानें शहर, तारीख और कॉन्सर्ट की पूरी डिटेल्स

रवि दुबे और सरगुन मेहता के घर गूंजने वाली है किलकारी? शादी के 12 साल बाद प्रेग्नेंसी की अफवाहें

तेजस्वी प्रकाश ने मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा में खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान