न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 6,000 रन पूरे किए और देश के 15वें खिलाड़ी बने।
न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डेरिल मिचेल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में अपने देश के लिए एक खास उपलब्धि हासिल की। मिचेल ने 24 गेंद पर 2 चौके और 3 छक्के लगाते हुए 41 रन की पारी खेली और इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 6,000 रन का आंकड़ा छूने वाले न्यूजीलैंड के 15वें खिलाड़ी बन गए।
also read: हांगकांग सिक्सेस 2025: सिर्फ 3 ओवर में भारत ने पाकिस्तान…
मिचेल के करियर का आंकड़ा
डेरिल मिचेल न्यूजीलैंड के लिए तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे, टी20) में खेलते हैं। उनके अंतर्राष्ट्रीय करियर का आंकड़ा इस प्रकार है:
-
टेस्ट क्रिकेट: 33 मैच, 53 पारियां, 44.56 की औसत, 2,139 रन, 5 शतक और 15 अर्धशतक। सर्वश्रेष्ठ स्कोर: 190 रन।
-
वनडे क्रिकेट: 55 मैच, 50 पारियां, 51.60 की औसत, 2,219 रन, 6 शतक और 11 अर्धशतक। सर्वश्रेष्ठ स्कोर: 134 रन।
-
टी20 अंतरराष्ट्रीय: 88 मैच, 1,674 रन, 27.00 की औसत और 138.80 की स्ट्राइक रेट, 8 अर्धशतक।
कुल मिलाकर, मिचेल ने 176 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 6,032 रन बनाए हैं, जिसमें 11 शतक और 34 अर्धशतक शामिल हैं।
न्यूजीलैंड की सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
न्यूजीलैंड के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने बनाए हैं। विलियमसन ने 373 मैचों की 443 पारियों में 19,107 रन बनाए, जिसमें 48 शतक और 102 अर्धशतक शामिल हैं। डेरिल मिचेल वर्तमान में न्यूजीलैंड के सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में 15वें नंबर पर हैं।