Cold milk, छाछ या दही ,मानसून में इनमें से क्या है सबसे ज्यादा फायदेमंद? जानिए ।

by editor
Cold milk, छाछ या दही ,मानसून में इनमें से क्या है सबसे ज्यादा फायदेमंद? जानिए ।

मानसून में Cold milk, दही या छाछ — इन तीनों में से क्या सबसे फायदेमंद है? ये सवाल अक्सर लोगों को उलझन में डाल देता है, खासकर जब बारिश के मौसम में पेट अक्सर भारी और असहज महसूस होता है। वातावरण की नमी और शरीर की प्रकृति को ध्यान में रखते हुए सही विकल्प चुनना बेहद ज़रूरी हो जाता है।

बारिश में बढ़ता है बीमारियों का खतरा
मानसून में गंदगी और दूषित पानी की वजह से टाइफॉइड, डायरिया, फूड पॉइज़निंग और हेपेटाइटिस A जैसी बीमारियां फैलने का खतरा ज्यादा होता है। साथ ही इस मौसम में पाचन अग्नि कमजोर पड़ जाती है, जिससे गैस, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। ऐसे में जानिए कि दूध, दही और छाछ में से किसका सेवन करना ज्यादा सुरक्षित और लाभकारी रहेगा।

1. ठंडा दूध – सीमित और सावधानी से

मानसून में Cold milk पीने से शरीर को कुछ समय के लिए तो ठंडक मिल सकती है, लेकिन यह कफ बढ़ाने वाला होता है। नमी भरे इस मौसम में यह बलगम, गले में खराश और पाचन संबंधी दिक्कतें बढ़ा सकता है। खासकर जिन्हें सर्दी, एलर्जी या टॉन्सिल की समस्या हो, उन्हें इससे बचना चाहिए। यदि दूध पीना ही हो, तो हल्का गर्म या गुनगुना दूध बेहतर विकल्प है।

2. दही – सीमित मात्रा में और दिन के समय

दही पोषण से भरपूर होता है, लेकिन मानसून में इसका सेवन सोच-समझकर करना चाहिए। यह भारी और कफकारक होता है, जिससे बदहजमी, एसिडिटी या बलगम की शिकायत हो सकती है। दही केवल दिन में खाएं, वह भी काली मिर्च या हींग डालकर। रात में दही से परहेज करना बेहतर होता है।

3. छाछ – मानसून के लिए सबसे उपयुक्त

खासकर मानसून में। यह हल्का, ठंडक देने वाला और पचने में आसान होता है। छाछ पाचन को बेहतर बनाता है, गैस और एसिडिटी को कम करता है और शरीर से विषैले तत्व बाहर निकालने में सहायक होता है। इसमें काली मिर्च, सेंधा नमक या अजवाइन मिलाकर पीने से इसके लाभ और बढ़ जाते हैं।

डॉक्टर से सलाह ज़रूरी

मानसून में जहां Cold milk और दही सभी के लिए उपयुक्त नहीं हो सकते, वहीं छाछ एक संतुलित और लाभदायक विकल्प है। फिर भी, शरीर की प्रकृति और पाचन स्थिति को ध्यान में रखते हुए किसी ,बारिश के मौसम में खानपान को लेकर थोड़ा सचेत रहना ज़रूरी है। सही चीज़ों का सेवन कर, और कुछ परहेज बरतकर, आप मानसून को भी सेहतमंद और आनंददायक बना सकते हैं।

You may also like

5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप क्या अदा खान के साथ हुआ था धर्म के नाम पर भेदभाव? एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा! ‘पत्नी वर्जिन चाहिए’: नीना गुप्ता ने खोली समाज की पोल