Thursday, July 23, 2026

800 करोड़ की कमाई करने वाले एक्टर के कारण टल गई Sourav Ganguly की बायोपिक की शूटिंग।

by editor
800 करोड़ की कमाई करने वाले एक्टर के कारण टल गई Sourav Ganguly की बायोपिक की शूटिंग।

राजकुमार राव ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि वह पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान Sourav Ganguly की बहुप्रतीक्षित बायोपिक में उनका किरदार निभाएंगे। हालांकि, इस फिल्म के लिए दर्शकों को और इंतज़ार करना होगा क्योंकि इसकी शूटिंग अब अगले साल शुरू होगी। खुद अभिनेता ने इस देरी की जानकारी दी है।

राजकुमार राव का बड़ा अपडेट
फिलहाल राजकुमार राव अपनी हालिया रिलीज गैंगस्टर ड्रामा मालिक को लेकर चर्चा में हैं, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसी दौरान उन्होंने बताया कि Sourav Ganguly की बायोपिक पर काम जारी है, लेकिन इसके लिए अभी तैयारी चल रही है और शूटिंग 2026 तक टल गई है।

अब अगले साल होगी शुरुआत
 फिल्म की शूटिंग पहले इसी साल शुरू होने वाली थी, लेकिन स्क्रिप्ट और किरदार की गहराई को देखते हुए अब फिल्ममेकर इसकी तैयारी पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं। राजकुमार राव ने कहा कि “दादा के जीवन को प्रभावशाली ढंग से पर्दे पर उतारने के लिए हर कोई पूरी गंभीरता से काम कर रहा है।”

किरदार में ढलने के लिए चाहिए वक्त
राजकुमार ने बताया, “हमने शूटिंग को अगले साल के लिए टाल दिया है क्योंकि इस किरदार की तैयारी के लिए समय चाहिए। क्रिकेट का अनुभव तो है, लेकिन एक बाएं हाथ के बल्लेबाज़ की बॉडी लैंग्वेज और तकनीक बिल्कुल अलग होती है, जिसे सीखना ज़रूरी है। इसलिए मैंने अब तक दादा से मुलाकात भी नहीं की, क्योंकि मैं उनसे तभी मिलना चाहता हूं जब मैं पूरी तरह तैयार हो जाऊं।”

पहले ही कर चुके हैं ऑफिशियल एलान
एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में राजकुमार राव ने बायोपिक को लेकर कहा था, “अब जब दादा ने खुद ये कह दिया है, तो मैं भी इसकी पुष्टि करता हूं — हां, मैं उनकी बायोपिक में उनका रोल निभा रहा हूं। ये बहुत बड़ी जिम्मेदारी है और मैं इसे लेकर उत्साहित भी हूं।” राजकुमार राव की तैयारी और फिल्म की भव्यता को देखते हुए,Sourav Ganguly की बायोपिक का इंतज़ार थोड़ा और लंबा हो गया है। लेकिन उम्मीद है कि जब ये फिल्म आएगी, तो क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह एक यादगार अनुभव साबित होगी।

You may also like

क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा ‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा क्या हिंदू लड़की मुस्लिम दोस्त नहीं बना सकती? सैफी संग रिश्ते का बताया सच ‘शादी से पहले मैं प्लेबॉय था’, राम कपूर ने खोले अपनी डेटिंग लाइफ के कई राज