मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रीलबाज पुलिसकर्मियों की संवेदनशील जगहों पर तैनाती पर रोक लगाई, स्नान पर्व और मेलों में सुरक्षा, स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी त्योहारों और मेलों की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की और अधिकारियों को सुरक्षा, स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि स्नान पर्वों और मेला क्षेत्रों का आयोजन केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सेवा और संवेदना का कार्य है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए कि संवेदनशील स्थलों पर रीलबाज पुलिसकर्मियों की तैनाती नहीं की जाए और सार्वजनिक स्थानों पर अराजक तत्वों की मौजूदगी रोकने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए। उन्होंने कहा कि घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, CCTV कैमरे, स्वास्थ्य उपकेंद्र, शौचालय, खोया-पाया केंद्र और कपड़े बदलने के लिए कक्ष जैसी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।
also read: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार रैली में आरजेडी की…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली और अन्य मेलों के सकुशल आयोजन के लिए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की सक्रिय तैनाती के निर्देश भी दिए। उन्होंने जोर दिया कि नाविकों और पर्यटकों को बिना लाइफ जैकेट के बोटिंग की अनुमति न दी जाए।
स्नान घाटों और मेला क्षेत्रों में सुरक्षा, स्वच्छता और सतर्कता बढ़ाने के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा प्राथमिकता होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।