CM Yogi Adityanath : प्रधानमंत्री जी ने पिछले दस वर्षों के दौरान देश में इस क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पहलें की हैं।

CM Yogi Adityanath : प्रधानमंत्री जी ने पिछले दस वर्षों के दौरान देश में इस क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पहलें की हैं।

CM Yogi Adityanath ने कहा कि लोगों को बेहतर आवासीय सुविधाएं देना और उनका जीवन स्तर सुधारना डबल इंजन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 10 वर्षों में इस दिशा में कई अहम कदम उठाए हैं। उन्होंने तकनीक की मदद से कम लागत में आधुनिक और समयबद्ध आवासीय योजनाओं को बढ़ावा दिया है। इसी सोच के अनुरूप, लखनऊ विकास प्राधिकरण ने अनन्त नगर आवासीय योजना को आगे बढ़ाया है, जिसका शुभारंभ आज वसंतिक नवरात्रि के अवसर पर किया जा रहा है।

CM Yogi Adityanath ने यह बातें अपने सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में कहीं, जहां उन्होंने 6,500 करोड़ रुपये की लागत से 785 एकड़ में बनने वाली इस योजना के तहत भूखंडों के पंजीकरण की शुरुआत की। कार्यक्रम में उन्होंने योजना का मॉडल भी देखा।

उन्होंने कहा कि दो दशकों बाद लखनऊ में इतनी बड़ी और आधुनिक सुविधा से युक्त आवासीय योजना शुरू की गई है, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में सरकार को बल मिलेगा।

इस योजना को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, एक्सप्रेसवे और लखनऊ रिंग रोड से जोड़ा जाएगा, जिससे बेहतरीन कनेक्टिविटी मिलेगी। योजना में एजुकेशन हब के लिए भी 100 एकड़ भूमि आरक्षित है, जहां प्री-प्राइमरी से लेकर उच्च, तकनीकी और मेडिकल शिक्षा तक की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

हर वर्ग के लिए हाई राइज अपार्टमेंट और खाली भूखंड देने की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि पहले एक ऊंची इमारत बनने में 5 से 10 साल लगते थे, लेकिन अब आधुनिक तकनीक से कुछ महीनों में गुणवत्तापूर्ण भवन तैयार किए जा सकते हैं।

उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि दो साल पहले लखनऊ नगर निगम ने लाइट हाउस प्रोजेक्ट शुरू किया था, जो अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित था और कोविड के समय भी रुका नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनन्त नगर योजना भी इसी तरह नई तकनीकों से युक्त होनी चाहिए, जिसमें हर तरह की बुनियादी सुविधाएं, हरियाली और आध्यात्मिक वातावरण हो।

CM Yogi Adityanath ने बताया कि योजना के तहत अब तक 800 एकड़ भूमि चिह्नित की गई है, जिससे लगभग डेढ़ लाख लोगों को लाभ मिलेगा। कम आय वर्ग के लोगों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। योजना में 10 हजार फ्लैट्स, 5 हजार भवनों में 25 हजार लोगों की सुविधा, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 हजार और एडुटेक सिटी के लिए 100 एकड़ की व्यवस्था की गई है। साथ ही 20 हजार लोगों के लिए 4 हजार भूखंड और 130 एकड़ में पार्क भी प्रस्तावित है।

CM Yogi Adityanath ने यह भी निर्देश दिए कि इस योजना में पारदर्शिता हो और जरूरतमंदों को किसी बिचौलिए की मदद न लेनी पड़े। इसके लिए चयन प्रक्रिया साफ-सुथरी होनी चाहिए।

कार्यक्रम में अनन्त नगर योजना पर एक लघु फिल्म भी दिखाई गई। इस मौके पर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, प्रमुख सचिव पी. गुरुप्रसाद, आयुक्त डॉ. रोशन जैकब और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कई लोग वर्चुअल माध्यम से भी जुड़े।

Related posts

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहली जापान यात्रा: उत्तर प्रदेश में निवेश और औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपा सरकार पर तंज, कहा- “अंधेरे में काम करने वालों को उजाला पसंद नहीं आया”

होली से पहले मिलेगी फरवरी की सैलरी, यूपी सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा