CM Yogi Adityanath ने 24 अप्रैल को प्रस्तावित प्रधानमंत्री जी के दौरे के मद्देनज़र कानपुर नगर में कार्यक्रम स्थल का जायज़ा लिया।

CM Yogi Adityanath ने 24 अप्रैल को प्रस्तावित प्रधानमंत्री जी के दौरे के मद्देनज़र कानपुर नगर में कार्यक्रम स्थल का जायज़ा लिया।

CM Yogi Adityanath ने आज कानपुर नगर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 24 अप्रैल को प्रस्तावित दौरे के मद्देनज़र कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

CM Yogi Adityanath ने चन्द्रशेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर बड़ी स्क्रीनें लगाई जाएं, ताकि लोग दूर से भी कार्यक्रम को साफ़ देख सकें।

सभा स्थल पर बनाए गए 30 ब्लॉकों में प्रत्येक में 10 कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए ताकि आम लोगों और लाभार्थियों को किसी तरह की असुविधा न हो। मुख्यमंत्री ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सभा और पार्किंग स्थलों पर स्वच्छ पेयजल, साफ-सुथरे शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों। नगर निगम को सफाई अभियान चलाने और कूड़ा निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।

CM Yogi Adityanath ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे के दौरान कानपुर को हज़ारों करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात मिलेगी। उन्होंने जानकारी दी कि कानपुर मेट्रो के दूसरे चरण का कार्य पूरा हो चुका है और अब तक 16 किलोमीटर तक मेट्रो सेवा शुरू हो चुकी है। आने वाले दिनों में शेष 16 किलोमीटर भी चालू हो जाएंगे, जिससे यातायात जाम की समस्या कम होगी और लोग सुरक्षित व सुविधाजनक यात्रा कर सकेंगे।

CM Yogi Adityanath ने नेयवेली तापीय विद्युत परियोजना, घाटमपुर और पनकी तापीय विस्तार परियोजना का भी निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने नवनिर्मित कानपुर मेट्रो की नयागंज से रावतपुर तक यात्रा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री मोदी 24 अप्रैल को कानपुर में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, एमएसएमई मंत्री राकेश सचान, उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय सहित अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहली जापान यात्रा: उत्तर प्रदेश में निवेश और औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपा सरकार पर तंज, कहा- “अंधेरे में काम करने वालों को उजाला पसंद नहीं आया”

होली से पहले मिलेगी फरवरी की सैलरी, यूपी सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा