CM Yogi Adityanath ने मकर संक्रांति और खिचड़ी पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं

by editor
CM Yogi Adityanath ने मकर संक्रांति और खिचड़ी पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं

CM Yogi Adityanath  : देश के विभिन्न क्षेत्रों में मकर संक्रांति को विशिष्ट पर्व के रूप में मनाया जाता

  • यह पर्व हमारे देश की समृद्ध विरासत एवं सांस्कृतिक एकता का प्रतीक इस वर्ष मकर संक्रांति पर महाकुम्भ प्रयागराज-2025
    का प्रथम अमृत स्नान सम्पन्न होने जा रहा

UP CM Yogi Adityanath ji ने मकर संक्रांति और खिचड़ी पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। आज यहां जारी एक शुभकामना संदेश में CM Yogi Adityanath ने कहा कि देश के विभिन्न भागों में मकर संक्रांति का विशिष्ट पर्व विभिन्न रूपों में मनाया जाता है। यह पर्व हमारे देश की समृद्ध विरासत एवं सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। इस वर्ष मकर संक्रांति इसलिए भी अत्यन्त महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस पर्व पर महाकुम्भ प्रयागराज-2025 का प्रथम अमृत स्नान सम्पन्न होने जा रहा है। ज्ञातव्य है कि सम्पूर्ण भारत में मकर संक्रांति विभिन्न रूपों में मनायी जाती है।

उत्तर प्रदेश और बिहार सहित विभिन्न राज्यों में इसे खिचड़ी पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं और उत्तरायण हो जाते हैं। उत्तरायण को सकारात्मकता का प्रतीक माना गया है। मकर संक्रांति पर सूर्यदेव की राशि में हुआ परिवर्तन अंधकार से प्रकाश की ओर अग्रसर होने का द्योतक है। यह सर्वविदित है कि प्रकाश अधिक होने से प्राणियों की चेतना एवं कार्यशक्ति में वृद्धि होती है। इसलिए पूरे भारतवर्ष में इस अवसर पर लोग विविध रूपों में सूर्यदेव की उपासना करते हैं। मकर संक्रांति के अवसर पर पवित्र नदियों एवं सरोवरों में स्नान, पूजा-अर्चना तथा दान का विशेष महत्व है।

You may also like

Leave a Comment

तान्या मित्तल का गोल्ड iPhone और ‘राम’ कैप्शन… भक्ति या कोई बड़ा संकेत? 5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप क्या अदा खान के साथ हुआ था धर्म के नाम पर भेदभाव? एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा!