CM Yogi Adityanath ने नव संवत्सर और चैत्र नवरात्रि के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं और हार्दिक बधाई दी।

CM Yogi Adityanath ने नव संवत्सर और चैत्र नवरात्रि के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं और हार्दिक बधाई दी।

उत्तर प्रदेश के CM Yogi Adityanath जी ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा संवत्-2082 से प्रारंभ होने वाले भारतीय नव संवत्सर और चैत्र नवरात्रि के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि और मंगलमय भविष्य की कामना की।

अपने शुभकामना संदेश में CM Yogi Adityanath ने कहा कि वासंतीय नवरात्रि प्रकृति और शक्ति की उपासना का पर्व है, जिसमें उपवास, प्रार्थना और ध्यान का विशेष महत्व होता है। इसी दिन से नववर्ष के पंचांग की गणना प्रारंभ होती है, और इस समय मौसम में भी बदलाव देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि न केवल धर्म, अध्यात्म और ज्योतिष की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इसका वैज्ञानिक महत्व भी है।

CM Yogi Adityanath ने कहा कि नवरात्रि का पर्व जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करता है और समाज व राष्ट्र के प्रति रचनात्मक सोच विकसित करता है। उन्होंने यह आह्वान किया कि शक्ति की साधना सृजनात्मक और सकारात्मक कार्यों के लिए होनी चाहिए, और नवरात्रि के इस अवसर पर सभी को इसी संकल्प के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

Related posts

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहली जापान यात्रा: उत्तर प्रदेश में निवेश और औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपा सरकार पर तंज, कहा- “अंधेरे में काम करने वालों को उजाला पसंद नहीं आया”

होली से पहले मिलेगी फरवरी की सैलरी, यूपी सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा