Sunday, September 20, 2026

CM Yogi Adityanath ने प्रदेश में आंधी-तूफान और बिजली गिरने से हुई जनहानि पर गहरी संवेदना प्रकट की।

by editor
CM Yogi Adityanath ने प्रदेश में आंधी-तूफान और बिजली गिरने से हुई जनहानि पर गहरी संवेदना प्रकट की।

उत्तर प्रदेश में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा—आँधी, तूफान और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं से हुई जनहानि पर CM Yogi Adityanath ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए प्रत्येक मृतक के परिवार को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तत्काल देने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित इलाज और जिन लोगों को पशुहानि हुई है, उन्हें भी अनुमन्य सहायता राशि शीघ्र उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं।

राहत आयुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, 10 अप्रैल 2025 को प्रदेश भर में कुल 22 लोगों की मौत, 45 पशुओं की मृत्यु और 15 मकानों को नुकसान पहुंचा है।

जनहानि का ज़िला-वार विवरण:

  • आकाशीय बिजली से मृत्यु: फतेहपुर व आजमगढ़ (03-03), फिरोजाबाद, कानपुर देहात व सीतापुर (02-02), गाजीपुर, गोंडा, अमेठी, संतकबीरनगर व सिद्धार्थनगर (01-01)

  • आँधी-तूफान से मृत्यु: बलिया, कन्नौज, बाराबंकी, जौनपुर व उन्नाव (01-01)

पशुहानि की जानकारी: गाजीपुर (17), चंदौली (06), बलिया (05), अम्बेडकरनगर, बलरामपुर और गोंडा (03-03), सुल्तानपुर (02), अमेठी, कन्नौज, गोरखपुर (01-01) और फतेहपुर (आग लगने की घटना में 03)

मकान क्षति की घटनाएं गाजीपुर, सुल्तानपुर और लखीमपुर खीरी (02-02), बलिया, गोंडा, बाराबंकी, अम्बेडकरनगर, गोरखपुर, औरैया, हरदोई, लखनऊ और मऊ (01-01)

पशुहानि पर मुआवजे की दरें:

  • बड़े दुधारू पशु: ₹37,500

  • छोटे दुधारू या अन्य उपयोगी पशु: ₹4,000

  • बड़े गैर-दुधारू पशु: ₹32,000

  • छोटे गैर-दुधारू पशु: ₹20,000

मुख्यमंत्री ने इस आपदा से प्रभावित सभी लोगों को हरसंभव मदद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

You may also like

‘पटक कर फेंक दूंगा…’, अरिशफा खान से भिड़े स्काउट, कैप्टंसी टास्क में मचा बवाल आसिफ खान पर भड़कीं उदिति सिंह, बोलीं- ‘मुझे टच-वच पसंद नहीं’ तलाक की खबरों के बीच आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना को किया अनफॉलो, हटाईं कपल की तस्वीरें पितृसत्ता पर भड़कीं फातिमा सना शेख, ‘पितृसत्ता सिर्फ पुरुषों की गलती नहीं’ आम्रपाली दुबे का फूटा गुस्सा, काजी तौकीर से बोलीं- ‘हद में रह तू, जिंदगी हराम कर दूंगी’