CM Rekha Gupta : दिल्ली में ‘राम राज्य’ की स्थापना करेंगे ,राजनीति तुष्टिकरण पर नहीं, जनसंतोष पर होगी आधारित

CM Rekha Gupta : दिल्ली में ‘राम राज्य’ की स्थापना करेंगे ,राजनीति तुष्टिकरण पर नहीं, जनसंतोष पर होगी आधारित

CM Rekha Gupta ने कहा कि अब दिल्ली में तुष्टिकरण की राजनीति पर पूर्ण विराम लगेगा और राम राज्य की नींव रखी जाएगी, जिससे हर नागरिक की भलाई और विकास सुनिश्चित हो सकेगा।

CM Rekha Gupta ने कहा कि दिल्ली में बीजेपी सरकार जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप राम राज्य की कल्पना को वास्तविक रूप देगी। मुख्यमंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि तुष्टिकरण की राजनीति पर अब विराम लगेगा और इसकी जगह संतुलन और संतुष्टि पर आधारित राजनीति होगी।

उन्होंने कहा कि अब राम राज्य का आगमन होगा, जहां हर बच्चे के चेहरे पर मुस्कान होगी, युवाओं को एक नई दिशा मिलेगी और महिलाएं सशक्त व समृद्ध बनेंगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली को वह हर अधिकार दिलाया जाएगा जिसका उसे हक है। रामनवमी को उन्होंने एक खास अवसर बताया और कहा कि पिछले वर्ष अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई, जिससे करोड़ों लोगों की आकांक्षाएं पूरी हुईं।

अरविंद केजरीवाल को देना होगा जनता को जवाब
CM Rekha Gupta ने कहा कि बीते दस वर्षों में जहां-जहां कमियां रहीं, उनके जवाब अरविंद केजरीवाल को देने होंगे। शीशमहल को लेकर उन्होंने कहा कि इसमें जनता का पैसा लगा है और सरकार की कोशिश रहेगी कि इसका सर्वोत्तम उपयोग किया जाए। जब शीशमहल को आम जनता के लिए खोलने पर सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि फिलहाल इस पर विचार किया जा रहा है कि इसका बेहतर तरीके से कैसे इस्तेमाल हो।

Related posts

महिला आरक्षण बिल पर सियासी घमासान, संजय सिंह ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

दिल्ली MCD मेयर चुनाव 29 अप्रैल को, राजनीतिक सरगर्मी तेज; डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमिटी पर भी फैसला

ED छापेमारी पर AAP-BJP टकराव तेज: केजरीवाल ने केंद्र पर साधा निशाना, पूछा– “क्या एक रुपया भी मिला?”