CM Rekha Gupta : 5 अप्रैल को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और दिल्ली सरकार के बीच आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के क्रियान्वयन को लेकर एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर हुए थे। आज, इसी योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए।
को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और दिल्ली की CM Rekha Gupta ने राजधानी में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) की शुरुआत की। साथ ही ‘प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन (PM-ABHIM)’ के लिए भी एक अहम समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। विज्ञान भवन में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड सौंपे गए। अब दिल्ली के नागरिक सूचीबद्ध अस्पतालों में नि:शुल्क इलाज की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे।
आयुष्मान भारत योजना के तहत मिलने वाले 5 लाख रुपये के स्वास्थ्य बीमा कवरेज के अतिरिक्त, दिल्ली सरकार भी अतिरिक्त 5 लाख रुपये का टॉप-अप कवर प्रदान करेगी। इस प्रकार हर पात्र लाभार्थी को कुल 10 लाख रुपये तक की स्वास्थ्य सुरक्षा मिलेगी, जो राष्ट्रीय स्तर पर एक अनुकरणीय पहल मानी जा रही है।
यह उल्लेखनीय है कि 5 अप्रैल को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के कार्यान्वयन के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और दिल्ली सरकार के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर हुए थे। आज, इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए।
पात्र नागरिकों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। इस मौके पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि अब बीमारी किसी भी परिवार के लिए आर्थिक बोझ नहीं बनेगी। दिल्ली के नागरिक अब बिना किसी झिझक और रुकावट के सूचीबद्ध अस्पतालों में नि:शुल्क इलाज करा सकेंगे। इससे न सिर्फ़ इलाज की गुणवत्ता सुनिश्चित होगी, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच भी व्यापक होगी।
उन्होंने कहा कि यह योजना केवल एक स्वास्थ्य सुरक्षा कवच नहीं है, बल्कि यह हर परिवार को गरिमा और आत्मविश्वास भी देती है। हमारा संकल्प है कि कोई भी व्यक्ति आर्थिक वजहों से इलाज से वंचित न रहे। हम पूरी तरह प्रयास करेंगे कि योजना का लाभ हर योग्य व्यक्ति तक पहुंचे। खासतौर पर यह योजना गरीबों और ज़रूरतमंदों के लिए एक जीवनदायी उपाय साबित होगी।
इस ऐतिहासिक अवसर पर, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग के बीच ‘प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (PM-ABHIM)’ के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस मिशन का उद्देश्य देशभर में सार्वजनिक स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ करना और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को हर नागरिक तक पहुँचाना है।
समझौते के अवसर पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 25 अक्टूबर 2021 को इस योजना की शुरुआत की गई थी, जब देश कोविड-19 जैसी महामारी से उबर रहा था। उस समय की स्वास्थ्य ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए यह जनकल्याणकारी योजना लागू की गई, ताकि भविष्य में किसी भी स्वास्थ्य संकट से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। उन्होंने कहा कि जैसे एक मजबूत घर के लिए अच्छी नींव जरूरी होती है, वैसे ही दिल्ली में उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए हमें मजबूत स्वास्थ्य अवसंरचना की आवश्यकता है।
आत्मनिर्भर दिल्ली की ओर एक ठोस कदम
PM-ABHIM के तहत दिल्ली में तीन प्रमुख पहलें की जाएंगी। पहली, राजधानी में 1139 ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ स्थापित किए जाएंगे, जिससे स्थानीय स्तर पर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ होंगी। दूसरी, सभी 11 जिलों में आधुनिक ‘इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब्स’ की स्थापना की जाएगी, जिससे त्वरित और सटीक स्वास्थ्य जांच संभव हो सकेगी। तीसरी, 9 ‘क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक्स’ बनाए जाएंगे, जो गंभीर मरीजों के इलाज के लिए उन्नत सुविधाएं प्रदान करेंगे।
डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि यह योजना केवल इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि एक आत्मनिर्भर और सशक्त दिल्ली के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। PM-ABHIM दिल्ली को भविष्य की स्वास्थ्य चुनौतियों के लिए तैयार करेगा और इसे विश्वस्तरीय स्वास्थ्य व्यवस्था वाली राजधानी के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएगा। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित दिल्ली’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक ठोस पहल है, जिससे नागरिकों को उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी और दिल्ली स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश का नेतृत्व करेगी।