Saturday, April 18, 2026

“धोनी के अंदाज में आगे बढ़ते हुए CSK 27 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने वाले खिलाड़ियों पर अपना पूरा भरोसा जताएगी!”

by editor
"धोनी के अंदाज में आगे बढ़ते हुए CSK 27 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने वाले खिलाड़ियों पर अपना पूरा भरोसा जताएगी!"

CSK अब तक खेले गए 5 मैचों में सिर्फ एक ही जीत दर्ज कर पाई है। ऐसे में अगर टीम को प्लेऑफ में जगह बनानी है, तो बचे हुए 9 मुकाबलों में कम से कम 7 जीत हासिल करनी होंगी। हालांकि ये चुनौती आसान नहीं है, लेकिन धोनी की कप्तानी में इसे असंभव भी नहीं कहा जा सकता।

IPL 2025 में महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर CSK की कप्तानी संभाल ली है। ऋतुराज गायकवाड़ की चोट के कारण बाहर होने के बाद धोनी ने टीम की कमान अपने हाथों में ली है। धोनी की लीडरशिप का अपना अलग अंदाज़ है, और CSK अब उसी स्टाइल में आगे बढ़ती नज़र आ रही है। पीली जर्सी वाली टीम का अगला मुकाबला KKR से है, लेकिन उससे पहले खेले गए 5 मैचों में CSK को सिर्फ एक ही जीत मिली है। ऐसे में प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए उन्हें बाकी 9 मुकाबलों में कम से कम 7 जीत दर्ज करनी होंगी। धोनी अब इस चुनौती को पार करने के लिए उन खिलाड़ियों पर भरोसा जता सकते हैं, जिन्होंने हाल ही में 27 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है।

महेंद्र सिंह धोनी उन खिलाड़ियों पर दांव लगाने का संकेत दे चुके हैं जिन्होंने हाल ही में 27 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है – इनमें डेवन कॉनवे और रचिन रवींद्र का नाम प्रमुख है। IPL 2025 के शुरुआती तीन मुकाबलों में कॉनवे को मौका नहीं मिला था, लेकिन ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में उन्होंने पिछले दो मैच खेले और रचिन रवींद्र के साथ पारी की शुरुआत की। अब जब कप्तानी धोनी के पास है, तो माना जा रहा है कि यह न्यूज़ीलैंड की ओपनिंग जोड़ी – जिसने एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ा था – उन पर धोनी का विश्वास बरकरार रहेगा।

कॉनवे और रवींद्र की रिकॉर्डतोड़ साझेदारी

डेवन कॉनवे और रचिन रवींद्र ने मिलकर 2023 वनडे वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 273 रनों की साझेदारी की थी, जो कि न्यूजीलैंड के लिए वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी बनी। इस पारी में उन्होंने 211 गेंदों में रन जोड़े और 1996 वर्ल्ड कप में क्रेग स्पीयरमैन और ली जर्मॉन की 168 रनों की साझेदारी का 27 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

ऋतुराज की जगह कौन भरेगा?

अब जब कप्तानी फिर से धोनी के पास है, तो उनकी उम्मीद होगी कि रचिन रवींद्र और डेवन कॉनवे फॉर्म में लौटें और दमदार प्रदर्शन करें, ताकि टीम को मजबूत शुरुआत मिल सके और बड़ा स्कोर खड़ा किया जा सके। साथ ही, धोनी के सामने सबसे बड़ा सवाल यह भी रहेगा कि ऋतुराज गायकवाड़ की गैरमौजूदगी में उनकी जगह कौन लेगा। इस भूमिका के लिए राहुल त्रिपाठी एक उपयुक्त विकल्प हो सकते हैं, जिन्होंने IPL 2025 के शुरुआती तीन मुकाबलों में ओपनिंग की थी।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा