हरियाणा न्यूज़: केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्यशैली की एक बार फिर प्रशंसा की है। अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में युवाओं को योग्यता और पारदर्शिता के आधार पर सरकारी नौकरियाँ बिना किसी खर्च या रिश्वत के मिल रही हैं। इस पहल को उन्होंने एक प्रशंसनीय कदम बताते हुए मुख्यमंत्री को प्रदेश की जनता की ओर से बधाई एवं साधुवाद दिया।
also read: हरियाणा दौरे पर आएंगे प्रधानमंत्री मोदी, लाडो लक्ष्मी योजना की पहली किस्त करेंगे जारी
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कुरुक्षेत्र में तीन नए आपराधिक कानूनों से संबंधित प्रदर्शनी के शुभारंभ समारोह में यह बात कही। उन्होंने हरियाणा सरकार की पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया को विशेष रूप से सराहा। इस कदम से प्रदेश के युवाओं में सरकारी तंत्र के प्रति विश्वास और पारदर्शिता बढ़ रही है, जिससे उन्हें न्यायसंगत अवसर मिल रहे हैं।
यह पहल हरियाणा में सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार समाप्त करने और युवाओं को उनके हक के अनुसार रोजगार देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश का विकास और युवा सशक्तिकरण जारी है।