मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की प्रवासी भारतीय समुदाय से मुलाकात: देश और प्रदेश के विकास में योगदान पर चर्चा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की प्रवासी भारतीय समुदाय से मुलाकात: देश और प्रदेश के विकास में योगदान पर चर्चा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में इंडो कनाडा चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। प्रवासी भारतीय समुदाय, शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट, कृषि, स्वास्थ्य और AI-स्मार्ट गवर्नेंस पर चर्चा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर में ‘इंडो कनाडा चेंबर ऑफ कॉमर्स’ के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने प्रवासी भारतीय समुदाय के महत्व और उनके योगदान को सराहा।

also read: हरियाणा सरकार वरिष्ठ नागरिकों को ट्रेन से मुफ्त तीर्थ…

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीने कहा कि प्रवासी भारतीय समुदाय सिर्फ हमारे गौरव का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह देश और प्रदेश के विकास, उन्नति और अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

बैठक में उठाए गए मुख्य विषय

बैठक में शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट, कृषि और स्वास्थ्य जैसे सेक्टर पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके अलावा, AI (Artificial Intelligence) और स्मार्ट गवर्नेंस जैसे भविष्योन्मुखी क्षेत्रों में सहयोग के अवसरों पर भी प्रतिनिधिमंडल के साथ विचार-विमर्श किया गया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार प्रवासी भारतीय समुदाय के साथ मिलकर देश और प्रदेश की समृद्धि में योगदान बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

Related posts

किसानों के मुद्दे पर सियासत तेज, डॉ. बलजीत कौर ने अकाली नेतृत्व पर उठाए सवाल

AAP विधायक चैतर वसावा की मौजूदगी में खंभात में बड़ी रैली, दिखा चुनावी जोश

कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल, प्रवीण राम ने गुजरात सरकार पर लगाए गंभीर आरोप