Sunday, April 19, 2026

CM Nayab Saini: हाफ मैराथन ‘एक दौड़-देश के नाम’ का आयोजन किया गया, जिसमें सीएम नायब सैनी ने भी लगाई दौड़

by ekta
CM Nayab Saini: हाफ मैराथन ‘एक दौड़-देश के नाम’ का आयोजन किया गया, जिसमें सीएम नायब सैनी ने भी लगाई दौड़

CM Nayab Saini

CM Nayab Saini: एक दौड़ देश के नाम थीम के साथ आज रेवाड़ी में हाफ मैराथन प्रतियोगिता हुई, जिसमें शहर के हजारों युवा भाग लिया। सीएम नायब सिंह ने राव तुलाराम स्टेडियम से दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएम सैनी ने भी युवाओं को उत्साहित करने की कोशिश की। CM ने कहा कि हॉफ मैराथन को देश के नाम पर आयोजित किया गया था। देश को एकजुटता में बांधने के लिए ऐसे कायर्क्रम बड़े कारगर साबित होते हैं। इस इलाके के वीरों और सैनिकों का अलग इतिहास है।

CM Nayab Saini: हाफ मैराथन ‘एक दौड़-देश के नाम’ का आयोजन किया गया, जिसमें सीएम नायब सैनी ने भी लगाई दौड़

उन्होंने कहा कि अग्निवीर को प्राथमिकता पर नौकरी मिलेगी। सरकार युवा लोगों को बिना पर्ची और बिना खर्च के नौकरी दे रही है। हमारे खिलाड़ियों ने ओलंपिक खेलों में देश का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री ने मौके पर अमर शहीद राव तुलाराम स्टेडियम में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की है। शहर के मुख्य चौराहे पर वीर सपूतों की प्रतिमाओं पर मुख्यमंत्री ने पुष्प अर्पित कर उनका सम्मान किया है।

CM Nayab Saini: राष्ट्रध्वज में समाहित है राष्ट्रप्रेम की भावना

CM ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश के गौरव व सम्मान का प्रतीक है और स्वतंत्रता को दर्शाता है। राष्ट्र प्रेम की भावना हमारे राष्ट्र ध्वज तिरंगे में पूर्ण रूप से समाहित हैं। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की एकता और अखंडता को प्रेरित करता है और लोगों में देशभक्ति की भावना पैदा करता है, इसलिए इसका सम्मान पूर्वक और गरिमापूर्ण ढंग से इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

CM Nayab Saini: हाफ मैराथन ‘एक दौड़-देश के नाम’ का आयोजन किया गया, जिसमें सीएम नायब सैनी ने भी लगाई दौड़

कांग्रेस दे 10 सालों का हिसाब

इस दौरान सीएम सैनी ने कहा कि आज प्रदेश में हरियाणा मांगे हिसाब पदयात्रा निकाली जा रही है; हमने अपनी रिपोर्ट दी, लेकिन कांग्रेस भी अपने पिछले दस वर्षों की रिपोर्ट देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष हर चीज में राजनीति खोजता है, विनेश फोगाट को राज्यसभा भेजने के सवाल पर। कांग्रेसी लोग हमेशा झूठ बोलते हैं और झूठ की राजनीति करते हैं। उनका कहना था कि हमारे समय में मेडल जीतने वाले तीन खिलाड़ियों को चुनाव लड़वाया गया था, लेकिन कांग्रेस बताएं कि उनके समय में मेडल लेने वालों के लिए उन्हें क्या किया। हम विनेश फोगाट को बधाई देते हैं, लेकिन विपक्ष हर बात पर राजनीति करना चाहता है।

CM Nayab Saini: हाफ मैराथन ‘एक दौड़-देश के नाम’ का आयोजन किया गया, जिसमें सीएम नायब सैनी ने भी लगाई दौड़

ये मौजूद रहे

कैबिनेट मंत्री बनवारी लाल, कोली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव और जिला अध्यक्ष वंदना पोपली भी इस अवसर पर उनके साथ थे। CM Saini ने भी मैराथन विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

You may also like

Leave a Comment

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा