CM Mann ने अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि डॉ. गुरप्रीत कोई चुनाव नहीं लड़ रही हैं।

CM Mann ने अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि डॉ. गुरप्रीत कोई चुनाव नहीं लड़ रही हैं।

CM Mann: पंजाब में नगरीय चुनाव जल्द ही होंगे

CM Mann: पंजाब में बहुत जल्द नगरीय चुनाव होने वाले हैं। कुछ दिनों पहले, आम आदमी पार्टी ने जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट के उपचुनाव में सीएम मान के नेतृत्व में बड़ी जीत हासिल की थी। सीएम मान और उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने उपचुनाव के दौरान पार्टी के प्रचार में पूरी तरह से सहयोग किया। इसके बाद से लगातार खबरें आ रही हैं कि डॉ. गुरप्रीत कौर भी आने वाले चुनावों में चुनाव लड़ सकती हैं। CM Bhagwant Mann ने इन सभी अफवाहों को दूर करते हुए कहा कि उनकी पत्नी चुनाव नहीं लड़ रही हैं।

पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने स्पष्ट रूप से कहा कि उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर किसी भी तरह का चुनाव नहीं लड़ने वाली है। CM मान ने कहा कि वह समाज की सेवा करने के उद्देश्य से राजनीति में आई हैं। इसके अलावा, सीएम मान ने कहा कि उनकी पत्नी ने जालंधर उपचुनाव में पार्टी का प्रचार किया है ठीक उसी तरह से जैसे बाकी नेताओं की पत्नियां करती हैं। हम सभी जानते हैं कि परिवार का चुनाव प्रचार लोगों पर बहुत फर्क डालता है।

गुरप्रीत एक डॉक्टर है: सीएम मान

मुख्यमंत्री मान ने बताया कि उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर 3 महीने की बेटी को लेकर अपनी दादी के साथ जालंधर आई हैं। CM मान ने बताया कि गुरप्रीत डॉक्टर हैं और जनसेवा भी करती हैं। उन्होने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता भी चुनाव प्रचार और रैलियां कर रही हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह चुनाव लड़ने वाली हैं।

Related posts

बोटाद में आम आदमी पार्टी के जीते हुए उम्मीदवार पर हमले के मामले में अरविंद केजरीवाल ने चिंता व्यक्त की

गुजरात: NCRB के चौंकाने वाले आंकड़ों के मुद्दे पर AAP योगेश जादवाणी ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया

AAP नेता राजुभाई सोलंकी: जानलेवा हमले में घायल हुए AAP के जीते हुए ता.पं. सदस्य प्रवीण मकवाणा से मिलने पहुंचे