बागेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी: कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, क्षेत्र जय श्री राम के नारों से गूंजा

by Neha
बागेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी: कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, क्षेत्र जय श्री राम के नारों से गूंजा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय दौरे पर बागेश्वर पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। जय श्री राम के नारों से गूंजा क्षेत्र, बैठक और समीक्षा के दौरान जनता और अधिकारियों से संवाद।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय दौरे पर बागेश्वर पहुंचे। गरुड़ के मेलाडुंगरी हेलीपेड पर जैसे ही मुख्यमंत्री का आगमन हुआ, पूरा क्षेत्र जय श्री राम के गगनभेदी नारों से गुंजायमान हो उठा।

बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का माला पहनाकर और पारंपरिक तरीके से जोरदार अभिनंदन किया। आम जनता भी उनके स्वागत में जुटी रही, और सीएम ने सभी का अभिवादन स्वीकार कर आभार व्यक्त किया।

also read: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले- हर्बल और जड़ी-बूटी…

हेलीपैड से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार के माध्यम से पर्यटक आवास गृह बैजनाथ पहुंचे, जहां वे भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। इसके अलावा, वे वरिष्ठ नागरिकों और प्रबुद्धजनों से भी भेंट करेंगे।

दोपहर करीब डेढ़ बजे मुख्यमंत्री बागेश्वर पहुंचे, जहां जिला मुख्यालय में उनकी पार्टी कार्यालय में बैठक आयोजित है। शाम चार बजे से अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक होगी, और शाम पांच बजे पत्रकारों से वार्ता का कार्यक्रम निर्धारित है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का यह दौरा क्षेत्रीय विकास, स्थानीय मुद्दों और पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

You may also like

‘पत्नी वर्जिन चाहिए’: नीना गुप्ता ने खोली समाज की पोल वैलेंटाइन पर किसका हाथ थामे दिखीं अवनीत कौर? डिलीट पोस्ट ने खोला राज! Hania Aamir अपने एक्स Asim Azhar के साथ डांस करती आईं नजर, सोशल मीडिया पर शादी की अफवाहें तेज प्यार के लिए परिवार के खिलाफ: निक्की ने खोला दिल रत्ना पाठक ने खोली यंग एक्ट्रेसेस की पोल, “क्यूट बनकर एंटरटेन करने की कोशिश…”