मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में 100 नई बसें शामिल की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में 100 नई बसें शामिल की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में 100 नई बसें शामिल कीं, यात्रियों के लिए सुरक्षित, सुविधाजनक और आधुनिक यात्रा सुनिश्चित की।

नववर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में 100 नई बसें शामिल कीं। मुख्यमंत्री ने कैम्प कार्यालय से इन बसों का फ्लैग ऑफ किया। इस मौके पर उन्होंने 10 ए.सी. और 2 स्लीपर अनुबंधित बसों को भी जनता को समर्पित किया। साथ ही, परिवहन निगम की स्मारिका “अनवरत” और सड़क सुरक्षा पर आधारित कैलेंडर का विमोचन किया गया। कठिन परिस्थितियों में ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अत्याधुनिक तकनीक से लैस ये नई बसें राज्य के सार्वजनिक परिवहन तंत्र को और अधिक सशक्त बनाएंगी। इससे यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और किफायती यात्रा का लाभ मिलेगा, साथ ही राज्य की आर्थिक, सामाजिक और पर्यटन गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि दुर्गम और पर्वतीय क्षेत्रों वाले उत्तराखंड में मजबूत परिवहन व्यवस्था नागरिक सुविधा के साथ-साथ राज्य के विकास के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार परिवहन निगम को मजबूत और आधुनिक बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। अब तक 13 से अधिक नए बस अड्डों और कार्यशालाओं का निर्माण पूरा किया जा चुका है, जबकि 14 अन्य स्थानों पर कार्य प्रगति पर है, जिनमें 4 आईएसबीटी भी शामिल हैं। जल्द ही निगम के बेड़े में इलेक्ट्रिक बसें भी शामिल की जाएंगी।

also read: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास परियोजनाओं के लिए…

उन्होंने बताया कि निगम की सभी बसों में GPS, CCTV कैमरा, ई-टिकटिंग, फ्लीट मॉनिटरिंग और समयबद्ध मेंटेनेंस जैसी आधुनिक सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इससे न केवल यात्रियों की बल्कि कर्मचारियों की सुरक्षा भी बेहतर होगी। सरकार ने कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए DA वृद्धि, सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों का कार्यान्वयन और नई भर्तियों के माध्यम से मैनपावर की कमी भी दूर की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार परिवहन निगम को “सेवा का माध्यम” मानती है और इसे आधुनिक, आत्मनिर्भर और जनोन्मुखी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उत्तराखंड पारदर्शी नीतियों और जवाबदेही के बल पर लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक खजानदास, उमेश शर्मा काऊ, सविता कपूर, एमडी परिवहन निगम और अपर सचिव रीना जोशी सहित परिवहन विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

किसानों के मुद्दे पर सियासत तेज, डॉ. बलजीत कौर ने अकाली नेतृत्व पर उठाए सवाल

AAP विधायक चैतर वसावा की मौजूदगी में खंभात में बड़ी रैली, दिखा चुनावी जोश

कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल, प्रवीण राम ने गुजरात सरकार पर लगाए गंभीर आरोप