CM Bhajan Lal Sharma ने खाटूश्याम मंदिर में दर्शन किए और प्रदेश के विकास तथा जनकल्याण की प्रार्थना की।

CM Bhajan Lal Sharma visited Khatushyam temple and prayed for the development of the state and welfare of the people.

CM Bhajan Lal Sharma ने सोमवार को अपनी पत्नी के साथ खाटूश्यामजी मंदिर पहुंचकर बाबा श्याम के दर्शन किए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की प्रगति और जनता की समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर श्याम मंदिर कमेटी के श्री प्रताप सिंह चौहान ने पूजा संपन्न करवाई और मुख्यमंत्री को श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया।

हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा

CM Bhajan Lal Sharma के निर्देश पर खाटूश्याम मंदिर और श्रद्धालुओं पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। जयपुर से मंदिर जाते समय और लौटते समय दोनों अवसरों पर पुष्पवर्षा हुई, जिसे देखकर बाबा श्याम के भक्त आनंदित हो उठे।

इस दौरान खंडेला विधायक श्री सुभाष मील, पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, सीकर के पूर्व विधायक श्री रतनलाल जलधारी, जयपुर संभागीय आयुक्त श्रीमती पूनम, पुलिस महानिरीक्षक श्री अजय पाल लांबा, जिला कलक्टर श्री मुकुल शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और श्याम मंदिर कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

राजस्थान स्टार्टअप समिट-2026 का उद्घाटन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं और उद्योग विकास पर किया जोर

राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले

बजट सत्र के बीच आज कैबिनेट बैठक, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे अध्यक्षता