CM Bhajan Lal Sharma ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 120वीं कड़ी में देशवासियों को संबोधित किया। CM Bhajan Lal Sharma ने भी मुख्यमंत्री निवास से प्रधानमंत्री के प्रेरक विचारों को सुना। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने चैत्र नवरात्र और भारतीय नववर्ष के साथ-साथ 13 से 15 अप्रैल के बीच देशभर में मनाए जाने वाले विभिन्न त्योहारों की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ये पर्व भले ही अलग-अलग स्थानों पर मनाए जाते हों, लेकिन वे भारत की विविधता में समाई एकता को दर्शाते हैं।
प्रधानमंत्री ने परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रों के ग्रीष्मकालीन अवकाश का उल्लेख करते हुए उनकी रचनात्मकता को विकसित करने पर जोर दिया। साथ ही, गर्मी के मौसम में जल संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए जल संचय जन-भागीदारी अभियान से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों में जल पुनर्भरण संरचनाओं के माध्यम से किए जा रहे जल संरक्षण प्रयासों की सराहना की।
खेलो इंडिया पैरा गेम्स के विजेताओं को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने उनकी लगन, उत्साह और प्रतिभा की प्रशंसा की। उन्होंने अपनी मॉरीशस यात्रा के अनुभव साझा करते हुए बताया कि कैसे विभिन्न देशों में भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए विभिन्न संगठन कार्य कर रहे हैं। श्री मोदी ने अनुपयोगी वस्तुओं के पुनर्चक्रण की पहल को पर्यावरण हितैषी बताते हुए इसकी सराहना की।
प्रधानमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उल्लेख करते हुए नागरिकों से अपने जीवन में योग को शामिल करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि योग भारत की ओर से विश्व को दिया गया एक बहुमूल्य उपहार है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए अत्यंत लाभदायक होगा। इसके साथ ही, उन्होंने आयुर्वेद के बढ़ते वैश्विक प्रभाव को भी रेखांकित किया।
CM Bhajan Lal Sharma ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों को निरंतर प्रेरित करते हैं। उनका प्रेरणादायक संदेश मन में नई ऊर्जा का संचार करता है। यह कार्यक्रम भारतीय संस्कृति और परंपरा के साथ-साथ देश में हो रहे व्यापक विकास कार्यों की जानकारी भी प्रदान करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत किया है तथा इस कड़ी में अपने उद्बोधन से राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता के महत्व को उजागर किया है।