Friday, August 28, 2026

HARYANA NEWS : हरियाणा में अब ईद गजेटेड छुट्टी नहीं, सरकार ने सूची से हटाया

by editor
HARYANA NEWS : हरियाणा में अब ईद गजेटेड छुट्टी नहीं, सरकार ने सूची से हटाया

HARYANA NEWS  : हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेश में 26.12.2024 की सरकारी अधिसूचना में आंशिक संशोधन करते हुए घोषणा की गई है कि ईद-उल-फितर की गजेटेड छुट्टी को बदलकर अब प्रतिबंधित अवकाश (रिस्ट्रिक्टेड हॉलीडे) कर दिया गया है।

हरियाणा सरकार ने ईद की गजेटेड छुट्टी को बदलकर अब प्रतिबंधित अवकाश (रिस्ट्रिक्टेड हॉलीडे) कर दिया है। सरकार ने इस बदलाव का कारण वित्तीय वर्ष की समाप्ति बताया है। इसे लेकर मुख्य सचिव ने सभी विभागों को आदेश जारी कर दिया है। हालांकि, सरकार ने स्पष्ट किया है कि मुस्लिम समुदाय के लोग इस दिन अवकाश ले सकते हैं।

हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आदेश जारी करते हुए कहा कि 26 दिसंबर 2024 को जारी सरकारी अधिसूचना में आंशिक संशोधन किया गया है। इसके तहत 31 मार्च 2025 को ईद-उल-फितर की गजेटेड छुट्टी को बदलकर अब प्रतिबंधित अवकाश कर दिया गया है। उन्होंने अपने आदेश में बताया कि 29 और 30 मार्च 2025 को साप्ताहिक अवकाश है, जबकि 31 मार्च वित्तीय वर्ष 2024-2025 का अंतिम दिन है, इसी कारण यह बदलाव किया गया है। इस संबंध में सभी विभागों को पत्र जारी कर दिया गया है।

क्या होता है प्रतिबंधित अवकाश?

प्रतिबंधित अवकाश (रिस्ट्रिक्टेड हॉलीडे) एक वैकल्पिक अवकाश होता है, जिसे कर्मचारी अपनी आवश्यकता के अनुसार चुन सकते हैं। इसका अर्थ है कि यह छुट्टी सभी कर्मचारियों के लिए अनिवार्य नहीं होती, बल्कि वे अपनी इच्छानुसार इसे ले सकते हैं या कार्य जारी रख सकते हैं।

ईद पर खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय

हरियाणा सरकार के नए आदेश के तहत अब ईद के दिन सभी सरकारी दफ्तर खुले रहेंगे। हालांकि, कुछ कर्मचारियों को इस दिन अवकाश लेने की अनुमति होगी। भले ही ईद-उल-फितर को गजेटेड छुट्टियों की सूची से हटा दिया गया है, लेकिन मुस्लिम समुदाय के कर्मचारी अपनी सुविधा अनुसार छुट्टी ले सकते हैं।

छुट्टी में बदलाव की वजह

ईद-उल-फितर इस साल 31 मार्च को मनाई जाएगी,  वित्तीय वर्ष 2024-25 का अंतिम दिन भी है। भारतीय रिजर्व बैंक ने भी इस दिन की छुट्टी रद्द कर दी है, क्योंकि यह वित्तीय समायोजन और आवश्यक प्रक्रियाओं का अंतिम दिन है। इसी कारण हरियाणा सरकार ने भी इस अवकाश में बदलाव किया है।

You may also like

अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना? मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है बिग बॉस 20 में नजर आ सकते हैं ये चर्चित सितारे जन्नत जुबैर, प्रणाली राठौड़, करण पटेल तक संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम