CM Bhajan Lal Sharma ने विभिन्न धार्मिक संगठनों के कार्यक्रमों का पोस्टर विमोचन किया।

by editor
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर विभिन्न धार्मिक संस्थाओं द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के पोस्टरों का विमोचन किया। इस दौरान महामण्डलेश्वर श्री मनोहरदास जी महाराज ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और 6 से 12 अप्रैल तक आयोजित होने वाले सप्तदिवसीय हनुमत् जन्मोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने 10 अप्रैल को महावीर जयंती के अवसर पर राजस्थान जैन सभा द्वारा आयोजित 'एक जुलूस एक हम, आओ करे महावीर वन्दन' शोभायात्रा और श्री बड़ के बालाजी के 88वें वार्षिक मेले के पोस्टरों का भी विमोचन किया। इस मौके पर इन संगठनों ने अपने कार्यक्रमों की जानकारी दी और मुख्यमंत्री को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने आयोजकों को शुभकामनाएं दी और उनके प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे।

CM Bhajan Lal Sharma ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर विभिन्न धार्मिक संस्थाओं द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के पोस्टरों का विमोचन किया।

इस दौरान महामण्डलेश्वर श्री मनोहरदास जी महाराज ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और 6 से 12 अप्रैल तक आयोजित होने वाले सप्तदिवसीय हनुमत् जन्मोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने 10 अप्रैल को महावीर जयंती के अवसर पर राजस्थान जैन सभा द्वारा आयोजित ‘एक जुलूस एक हम, आओ करे महावीर वन्दन’ शोभायात्रा और श्री बड़ के बालाजी के 88वें वार्षिक मेले के पोस्टरों का भी विमोचन किया।

इस मौके पर इन संगठनों ने अपने कार्यक्रमों की जानकारी दी और मुख्यमंत्री को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने आयोजकों को शुभकामनाएं दी और उनके प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे।

You may also like

तान्या मित्तल का गोल्ड iPhone और ‘राम’ कैप्शन… भक्ति या कोई बड़ा संकेत? 5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप क्या अदा खान के साथ हुआ था धर्म के नाम पर भेदभाव? एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा!