Sunday, April 19, 2026

CM Bhajan Lal Sharma : पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़ा पहुंचाएगा हर जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ

by editor
CM Bhajan Lal Sharma ने जैसलमेर के गड़ीसर में पूजा-अर्चना कर अभियान का औपचारिक समापन किया

CM Bhajan Lal Sharma ने कहा कि राज्य सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस कार्य को व्यापक बनाने के लिए कार्ययोजना बनाकर 24 जून से 9 जुलाई तक प्रदेशभर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसके तहत जरूरतमंद व्यक्ति को महत्वपूर्ण विभागों की योजनाओं एवं आवश्यक कार्यों के माध्यम से लाभान्वित किया जाएगा।

CM Bhajan Lal Sharma ने कहा कि इस पखवाड़े में राजस्व मामलों के तहत लम्बित पत्थरगढ़ी, सीमाज्ञान और नामान्तरण प्रकरणों का निस्तारण सहित विभिन्न कार्य किए जाएंगे। वहीं, ग्रामीण विकास विभाग की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव योजना में बीपीएल परिवारों को विभिन्न लाभकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। साथ ही, पंचायती राज विभाग द्वारा स्वामित्व पट्टों का वितरण एवं वर्षा जल संरक्षण हेतु जलग्रहण संरचनाओं की मरम्मत संबंधी कार्य करवाए जाएंगे।

CM Bhajan Lal Sharma ने कहा कि इस पखवाड़े के दौरान ऊर्जा विभाग द्वारा बिजली के झूलते तार एवं विद्युत पोल की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। पीएचईडी द्वारा आमजन को लंबित जल कनेक्शन जारी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग द्वारा सूक्ष्म सिंचाई योजना के तहत ड्रिप, मिनी एवं फव्वारा इत्यादि की स्वीकृतियां जारी की जाएंगी और मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण भी किया जाएगा। वन विभाग इस पखवाडे़ के तहत नर्सरियों से पौधा वितरण एवं हरियालो राजस्थान के तहत पौधारोपण का कार्य करेगा।

CM Bhajan Lal Sharma  ने कहा कि खाद्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अन्तर्गत लम्बित प्रकरणों का निस्तारण, नवीन पात्र परिवारों व सदस्यों की आधार सीडिंग एवं ई-केवाईसी संबंधी कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पशुपालन विभाग की ओर से पशुओं की जांच, इलाज और टीकाकरण किया जाएगा। साथ ही, शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालयों में प्रवेशोत्सव, विद्यालयों का क्रमोन्यन सहित अन्य शिक्षण आवश्यकताओं की पूर्ति संबंधी कार्य करवाये जाएंगे। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग द्वारा स्कूटी वितरण किया जाएगा। साथ ही, अन्य विभागों द्वारा योजनाओं एवं महत्वपूर्ण कार्यों से जरूरतमंद को लाभान्वित किया जाएगा।
प्रत्येक तहसील में प्रतिदिन 2 से 3 शिविर होंगे आयोजित

उल्लेखनीय है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़े के तहत प्रत्येक तहसील में प्रतिदिन 2 से 3 शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर समाप्ति के पश्चात प्रतिदिन सभी विभागों के द्वारा जिला कलक्टर के माध्यम से राज्य सरकार को प्रगति से अवगत करवाया जाएगा।

 

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा