CM Bhagwat Mann द्वारा येचुरी के निधन पर शोक व्यक्त

CM Bhagwat Mann द्वारा येचुरी के निधन पर शोक व्यक्त

CM Bhagwat Mann

पंजाब के CM Bhagwat Mann ने आज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी के निधन पर दुख व्यक्त किया, जिनका आज नई दिल्ली में निधन हो गया।

अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें प्रमुख कम्युनिस्ट नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ है, जिन्होंने अपने अंतिम समय तक समाज के गरीब, कमजोर, और शोषित वर्गों की भलाई और प्रगति के लिए समर्पित भावना से काम किया।

भगवंत सिंह मान ने दुखी परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे और इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करे।

Related posts

बोटाद में आम आदमी पार्टी के जीते हुए उम्मीदवार पर हमले के मामले में अरविंद केजरीवाल ने चिंता व्यक्त की

गुजरात: NCRB के चौंकाने वाले आंकड़ों के मुद्दे पर AAP योगेश जादवाणी ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया

AAP नेता राजुभाई सोलंकी: जानलेवा हमले में घायल हुए AAP के जीते हुए ता.पं. सदस्य प्रवीण मकवाणा से मिलने पहुंचे