Sunday, April 19, 2026

CM Bhagwant Mann ने राज्य में पौधारोपण अभियान को बढ़ावा देने पर जोर दिया

by editor
CM Bhagwant Mann ने राज्य में पौधारोपण अभियान को बढ़ावा देने पर जोर दिया

अपने ट्यूबवेल के आसपास कम से कम चार पेड़ लगाएं: CM Bhagwant Mann ने किसानों से किया आह्वान

CM Bhagwant Mann: राज्य में हरित क्षेत्र को बढ़ाने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को सभी किसानों से खेतों में अपने ट्यूबवेलों के आसपास कम से कम चार पेड़ लगाने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने आज यहां अपने कार्यालय में राज्य में वनीकरण अभियान की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि राज्य में वन क्षेत्र को बढ़ाना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य में करीब 3 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है जिसके लिए आने वाले दिनों में व्यापक अभियान शुरू किया जाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस अभियान को जन आंदोलन में बदलने के लिए किसान सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह अन्न उत्पादकों ने देश को खाद्य उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया है, उसी तरह वे राज्य में हरित क्षेत्र को बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभा सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साल कुल 1.2 करोड़ पौधे लगाए गए थे और इस साल यह लक्ष्य बढ़ाकर 3 करोड़ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि डिप्टी कमिश्नरों को पौधारोपण अभियान में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए ताकि राज्य भर में हरियाली को बढ़ाया जा सके। भगवंत सिंह मान ने डीसी को अपने-अपने जिलों में खाली पड़ी सरकारी जमीन की पहचान करने के लिए कहा ताकि उस पर बड़े पैमाने पर पौधे लगाए जा सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डिप्टी कमिश्नरों को राज्य के सभी जिलों में जाकर जमीनी स्तर पर पौधारोपण अभियान की निगरानी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य में 14.01 लाख ट्यूबवेल हैं और अगर हर किसान चार पौधे लगाए तो वन क्षेत्र में काफी वृद्धि होगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह बेहद गर्व और संतुष्टि की बात है कि राज्य सरकार ने इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत पहले ही 3.95 लाख ट्यूबवेल कवर कर लिए हैं।

गुरबाणी की पंक्ति ‘पवन गुरु, पानी पिता, माता धरत महत’ का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महान गुरुओं ने पवन को शिक्षक, पानी को पिता और धरती को माता के समान बताया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम गुरबाणी की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाएं और राज्य के पर्यावरण को बचाने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस नेक काम में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाकर राज्य सरकार का सहयोग करना चाहिए।

You may also like

Leave a Comment

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा