CM Bhagwant Mann द्वारा लोगों को दशहरे और दुर्गा पूजा की बधाई

CM Bhagwant Mann द्वारा लोगों को दशहरे और दुर्गा पूजा की बधाई

पंजाब के CM Bhagwant Mann ने आज समूह देश निवासियों ख़ास तौर पर देश-विदेश में बसते पंजाबियों को दशहरे और दुर्गा पूजा के त्योहार के पवित्र मौके की बधाई दी है।

एक संदेश के द्वारा CM Bhagwant Mann  ने कहा कि यह दोनों त्योहार जो बुराई पर नेकी की जीत के प्रतीक हैं, हमें हमारी अमीर सांस्कृतिक विरासत की याद दिलाते हैं। उन्होंने कहा कि यह त्योहार सभी धर्मों से ऊपर उठ कर लोगों को भाईचारक सांझ, एकता और आपसी प्यार की जड़ों को और मज़बूत करने का मौका प्रदान करते हैं।

यह त्योहार हमें समानता और ख़ुशहाली वाला समाज सृजित करने में आदर्शमयी और नेकी वाला जीवन व्यतीत करने का मार्ग दिखाते हैं।

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे इन त्योहारों को सांझा तौर पर मना कर भाईचारे, एकता और अमन-शान्ति को प्रफुल्लित करने के लिए समर्पित हों।

Related posts

गुजरात: आम आदमी पार्टी ने अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के लिए मैनिफेस्टो जारी किया

किसानों के मुद्दे पर सियासत तेज, डॉ. बलजीत कौर ने अकाली नेतृत्व पर उठाए सवाल

AAP विधायक चैतर वसावा की मौजूदगी में खंभात में बड़ी रैली, दिखा चुनावी जोश