• भारत
  • राज्य
    • पंजाब
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग
  • धर्म
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • राज्य हरियाणा

    मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी: महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए किए गए विशेष इंतजाम, 24 घंटे पैट्रोलिंग के दिए गए निर्देश

    editorJuly 24, 2024076 views

    मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी: महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए किए गए विशेष इंतजाम, 24 घंटे पैट्रोलिंग के दिए गए निर्देश

    हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा करते हुए उन्हें कावड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं….

    • कावड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए किए गए पुख्ता इंतजाम, चप्पे चप्पे पर पुलिस की कड़ी नजर
    • श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाई गई अलग लेन

     हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा करते हुए उन्हें कावड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इन निर्देशों को ध्यान में रखते हुए हरियाणा पुलिस द्वारा कावड़ यात्रा में श्रद्धालुओ की सुविधा व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए और सभी पुलिसकर्मियों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो और कानून व्यवस्था सुचारू रहे। इसके साथ ही कावड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा व यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलग से लेन बनाई गई है। श्रद्धालुओं के रात्रि ठहराव के लिए रूटों पर सामाजिक संगठनों द्वारा शिविर भी स्थापित किए गए हैं जिनकी कड़ी निगरानी की जा रही है।

    पुलिस महानिदेशक श्री शत्रुजीत कपूर ने बताया कि 2 अगस्त को शिवरात्रि का त्यौहार है ऐसे में लाखों की संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार से पैदल चलकर कावड़ लेकर आते हैं जिसका पवित्र जल भगवान शिव पर चढ़ाया जाएगा। जिन मार्गों से श्रद्धालुओं द्वारा कावड़ लाई जाती है उन सभी मार्गों पर श्रद्धालुओं की सुविधा व कानून व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके साथ ही दुर्घटना संभावित स्थानों तथा सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील स्थानों पर आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए रूपरेखा तैयार की गई है।

    श्रद्धालुओं द्वारा बड़ी संख्या में इस्तेमाल किए जाने वाले रास्तों पर यातायात सुचारू रखने के इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं और वहां 24 घंटे पेट्रोलिंग करवाई जा रही है। यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वैकल्पिक रूटों के माध्यम से भी ट्रैफिक डायवर्जन प्लान पहले से ही तैयार किया जा चुका है। इसके अलावा, टोल आदि पर भी सुरक्षा के इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं तथा टोलकर्मियों के बीच किसी प्रकार का विवाद ना हो।

    इसी प्रकार, यात्रा में महिला श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में भाग लेती हैं, ऐसे में पुलिस स्टाफ की विशेष तौर पर ड्यूटी लगाई गई है ताकि उनके साथ छेड़छाड़ जैसी घटनाएं ना हो। इसके साथ ही, कानून एवं व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए वेल इक्विीप्ड स्ट्राइकिंग रिजर्व तैयार की गई हैं।

    इस दौरान ऐसे असामाजिक तत्वों पर भी निगरानी रखी जा रही है जो कांवड़ियों के भेष में सांप्रदायिक अशांति फैलाने की कोशिश कर सकते हैं। इतना ही नहीं, किसी भी प्रकार के आतंकी हमले एवं सांप्रदायिक घटनाओं से निपटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम तैनात की गई हैं। कावड़ यात्रा के दौरान रास्ते में पड़ने वाले संवेदनशील धार्मिक स्थानों पर किसी प्रकार का झगड़ा अथवा सांप्रदायिक दंगे को रोकने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यात्रा में किसी को भी प्रकार के अवैध हथियार साथ में लेकर चलने की अनुमति नहीं है।

    पुलिस अधिकारियों द्वारा जिलो में कावड़ आयोजन समितियां के साथ बैठक की जा चुकी है। यात्रा के दौरान एम्बुलेंस तथा फायर ब्रिगेड का भी इंतजाम किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति से निपटा जा सके। उन्होंने बताया कि सभी महत्वपूर्ण नाकों, मोड़ (डायवर्जन) तथा मार्गों आदि पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। सभी एसएचओ को निर्देशित किया गया है कि वे कावड़ यात्रा के रास्ते में पड़ने वाले सभी होटलो, ढाबों पर विजिबल जगह पर खान-पान तथा अन्य जरूरी सामान की रेट लिस्ट लगवाना सुनिश्चित करें ताकि इनके संचालकों तथा श्रद्धालुओ के बीच में किसी प्रकार का तनाव न हो।

    हरियाणा पुलिस द्वारा कांवड़ियों तथा आमजन से अपील की गई है कि वे पुलिस तथा प्रशासन द्वारा जारी किए गए निर्देशों की पालना करें ताकि कावंड़ यात्रा सुरक्षित एवं सुरव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

    Source: https://prharyana.gov.in/

    Chief Minister Shri Nayab Singh Saini devotees haryana cm news haryana cm news in hindi Kavad Yatra" safety Strong arrangements कावड़ यात्रा" पुख्ता इंतजाम मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी श्रद्धालु सुरक्षाShareFacebookTwitterPinterestEmail
    previous post
    मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी: यह आम बजट विकसित भारत के निर्माण में एक नया अध्याय लिखेगा
    next post
    डा. बनवारी लाल: देश को विकसित राष्ट्र बनने की राह में आगे बढने में मिलेगी मजबूती

    Related posts

    गुजरात: आम आदमी पार्टी ने अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के लिए मैनिफेस्टो जारी किया

    किसानों के मुद्दे पर सियासत तेज, डॉ. बलजीत कौर ने अकाली नेतृत्व पर उठाए सवाल

    AAP विधायक चैतर वसावा की मौजूदगी में खंभात में बड़ी रैली, दिखा चुनावी जोश

    Add Comment
    View Desktop Version

    @2024 – All Right Reserved.

    Back To Top