चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भगवान महावीर जी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भगवान महावीर जी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भगवान महावीर जी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया, सत्य, अहिंसा और करुणा के आदर्शों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।

चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर जी की जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने उनके चरणों में पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि भगवान महावीर द्वारा प्रतिपादित सत्य, अहिंसा, आत्मसंयम और करुणा के आदर्श आज भी समाज को नैतिकता, धर्म और सद्भाव के मार्ग पर अग्रसर करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि इन मूल्यों को जीवन में अपनाने से समाज में शांति, भाईचारा और विकास सुनिश्चित होता है।

also read: हरियाणा सरकार ग्रुप-डी भर्ती के लिए 20 अप्रैल से…

इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों और अनुयायियों ने भगवान महावीर के शिक्षाओं का स्मरण करते हुए उनके संदेशों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया। मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों को महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और आशा जताई कि भगवान महावीर के आदर्शों का पालन समाज में सद्भाव और एकता को मजबूत करेगा।

Related posts

किसानों के मुद्दे पर सियासत तेज, डॉ. बलजीत कौर ने अकाली नेतृत्व पर उठाए सवाल

AAP विधायक चैतर वसावा की मौजूदगी में खंभात में बड़ी रैली, दिखा चुनावी जोश

कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल, प्रवीण राम ने गुजरात सरकार पर लगाए गंभीर आरोप