Champions Trophy : एबी डिविलियर्स की भविष्यवाणी, भारत के खिलाफ यह टीम खेलेगी फाइनल

Champions Trophy : एबी डिविलियर्स की भविष्यवाणी, भारत के खिलाफ यह टीम खेलेगी फाइनल

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने Champions Trophy को लेकर भविष्यवाणी की है। उनका मानना है कि फाइनल मुकाबले में भारत के सामने एक खास टीम होगी

Champions Trophy में भारत सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से टकराएगा, जबकि दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने इसको लेकर भविष्यवाणी की है

Champions Trophy 2025 में वनडे वर्ल्ड कप 2023 की तरह ही चार सेमीफाइनलिस्ट तय हो चुके हैंभारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका ने अंतिम चार में जगह बना ली है। भारत सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा, जबकि न्यूजीलैंड का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा

पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने भविष्यवाणी की है कि फाइनल मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। अपने यूट्यूब चैनल पर उन्होंने कहा, “यह कहना मुश्किल है कि कौन सी दो टीमें फाइनल में पहुंचेंगी, लेकिन मेरी अंतरात्मा कहती है कि भारत और दक्षिण अफ्रीका आमने-सामने होंगे। इंग्लैंड के खिलाफ जीत से दक्षिण अफ्रीका को काफी आत्मविश्वास मिला होगा।”

डिविलियर्स ने कहा, “मुझे टीम का संयोजन काफी पसंद आ रहा है। मार्को जेनसन शानदार फॉर्म में हैं, क्लासेन बेहतरीन लय में हैं, वहीं रासी वैन डेर डुसेन और केशव महाराज भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। मुझे लगता है कि फाइनल मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हो सकता है, जो देखने लायक होगा। हालांकि, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, खासकर जब बात आईसीसी ट्रॉफी की हो, क्योंकि ये दोनों टीमें बेहद मजबूत हैं।”

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी20 विश्व कप अपने नाम किया था। पिछले साल बारबाडोस के केंसिंग्टन मैदान में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने दूसरी बार यह खिताब जीता। दक्षिण अफ्रीका की टीम 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय मजबूत स्थिति में थी, लेकिन आखिर में वह 20 ओवरों में सिर्फ 169 रन ही बना सकी, जिससे भारत ने जीत दर्ज कर ली।

Related posts

वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड: टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने, पोलार्ड का तोड़ा रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान: पाकिस्तान-बांग्लादेश सीरीज के लिए नया स्क्वॉड घोषित, कई युवा खिलाड़ियों को मिला मौका

RCB vs MI 1st Innings Highlights: तिलक वर्मा और नमन धीर की शानदार पारियां, मुंबई इंडियंस ने RCB को दिया 167 रनों का लक्ष्य