सेलिना जेटली ने शेयर किया दर्दनाक अनुभव: पति ने एनिवर्सरी पर दिया तलाक का नोटिस, बच्चों से किया अलग, सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट वायरल।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली इस समय अपने जीवन के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर कर बताया कि उनके पति ने उनकी 15वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर ही तलाक का नोटिस उन्हें गिफ्ट के तौर पर दे दिया और बच्चों से उन्हें दूर कर दिया।
सेलिना ने इंस्टाग्राम पोस्ट में खुलासा किया कि उन्होंने 11 अक्टूबर 2025 की रात ऑस्ट्रिया से पड़ोसियों की मदद से निकासी की। इस दौरान उनके पास बहुत कम पैसे थे। भारत लौटने पर उन्हें अपने ही घर में प्रवेश के लिए कोर्ट का सहारा लेना पड़ा, क्योंकि उनकी शादी से पहले खरीदी गई प्रॉपर्टी को अब उनके पति अपना बता रहे थे।
also read: करण औजला के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर पलक औजला ने किया…
एक्ट्रेस ने लिखा कि उन्हें अपने तीन बच्चों से मिलने की अनुमति नहीं दी गई और बच्चों को उनसे अलग करने के लिए उन्हें मानसिक और मीडिया प्रेशर का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि बच्चों को उनके खिलाफ ब्रेनवॉश किया गया और उनसे बातचीत में बाधा डाली गई। सेलिना ने याद दिलाया कि वह अपने बच्चों की प्राइमरी केयरटेकर रही हैं और पति के करियर को सपोर्ट करने के लिए एक देश से दूसरे देश भी जाती रही हैं।
सेलिना ने आगे बताया कि तलाक के लिए कई बार आपसी सहमति की कोशिश की, लेकिन उनके पति ने शादी से पहले की प्रॉपर्टी और अन्य शर्तों के जरिए उनकी आज़ादी और इज्जत को चुनौती दी। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “रातों-रात मुझे एक मां के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभानी पड़ी। मेरी पूरी दुनिया एक ही पल में मुझसे छीन ली गई।”
इस पोस्ट के जरिए सेलिना ने उन सभी महिलाओं और माताओं को हौसला दिया जो अपमानजनक या मुश्किल शादियों से गुजर रही हैं।