1 लाख कीमत वाला Samsung Galaxy Z Flip 5 5G अब सिर्फ 65,999 रुपये में खरीदें, डील देखें।

1 लाख कीमत वाला Samsung Galaxy Z Flip 5 5G अब सिर्फ 65,999 रुपये में खरीदें, डील देखें।

Samsung का फ्लिप फोन Galaxy Z Flip 5 5G अब छूट के साथ उपलब्ध है।

अगर आप बजट में फ्लिप फोन लेने की सोच रहे हैं तो Samsung का Galaxy Z Flip 5 5G अब डिस्काउंट पर उपलब्ध है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म बैंक ऑफर के साथ-साथ कीमत में कटौती भी दे रहा है। इसके अलावा, एक्सचेंज ऑफर के जरिए अतिरिक्त बचत भी हो सकती है। चलिए, Samsung Galaxy Z Flip 5 5G के ऑफर्स और डिस्काउंट के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy Z Flip 5 5G के ऑफर्स और डिस्काउंट

Samsung Galaxy Z Flip 5 5G का 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट अमेज़न पर 66,999 रुपये में लिस्ट है, जबकि इसे जुलाई 2023 में 99,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर के तहत, आरबीएल बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर 7.5% तक इंस्टेंट डिस्काउंट (1,000 रुपये तक) मिलता है, जिससे कीमत प्रभावी रूप से 65,999 रुपये हो जाती है। एक्सचेंज ऑफर में, पुराना या मौजूदा फोन देकर 61,250 रुपये तक की बचत हो सकती है, हालांकि यह बचत फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करती है।

Samsung Galaxy Z Flip 5 की खासियतें

इस फोन में 6.7 इंच की फुल HD+ डायनामिक AMOLED 2X इनफिनिटी फ्लेक्स इनर डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2640 पिक्सल, 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 22:9 आस्पेक्ट रेशियो है। साथ ही, 3.4 इंच की सुपर AMOLED फोल्डर शेप कवर डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 720×748 पिक्सल, 60Hz रिफ्रेश रेट और 306ppi पिक्सल डेंसिटी है। यह फोन Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर से लैस है और OneUI 5.1.1 पर चलता है।

कैमरे की बात करें तो, Galaxy Z Flip 5 के पीछे 12 मेगापिक्सल के अल्ट्रा-वाइड और वाइड एंगल कैमरे हैं, जिनमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) भी शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6e, ब्लूटूथ 5.3, GPS, NFC और USB टाइप-C पोर्ट शामिल हैं। साथ ही, इसे IPX8 वॉटर रेसिस्टेंस रेटिंग भी मिली है।

Related posts

क्या स्मार्टफोन में RAM एक्सपैंशन फीचर ऑन रखना सही है? जानें फायदे और नुकसान

Realme Buds T500 Pro भारत में लॉन्च: कीमत ₹2,799, 56 घंटे बैटरी और 50dB ANC सपोर्ट

Oppo F33 5G भारत में लॉन्च: 7000mAh बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और दमदार फीचर्स के साथ कीमत हुई सामने