BSNL ने लगाई बड़ी छलांग, Airtel को पीछे छोड़ दिया, Vi भी हांफ रही

BSNL ने लगाई बड़ी छलांग, Airtel को पीछे छोड़ दिया, Vi भी हांफ रही

BSNL ने अगस्त में Airtel को पीछे छोड़ते हुए 13.85 लाख नए ग्राहक जोड़े। जानिए TRAI रिपोर्ट, Vi के ग्राहक कम होने की वजह और BSNL की 4G-5G तैयारी के बारे में विस्तार से।

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अगस्त महीने में नए ग्राहक जोड़ने के मामले में बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। करीब एक साल बाद BSNL ने Airtel को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक अपने साथ जोड़े हैं। टेलीकॉम रेगुलेटर TRAI के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त में BSNL ने 13.85 लाख नए मोबाइल ग्राहक जोड़े, जबकि एयरटेल के साथ केवल 4.96 लाख नए ग्राहक जुड़ पाए। वहीं, जियो ने 19 लाख से अधिक नए ग्राहक बनाकर टॉप पोजीशन बनाए रखी। दूसरी ओर, Vi की हालत ठीक नहीं रही, अगस्त में इसके 3.08 लाख ग्राहक घट गए।

देश में टेलीफोन सब्सक्राइबर्स की संख्या 122.45 करोड़

TRAI के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, अगस्त के अंत तक भारत में टेलीफोन सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़कर 122.45 करोड़ हो गई है, जो जुलाई में 122 करोड़ थी। एक महीने में इसमें लगभग 45 लाख का इजाफा हुआ है, जिसमें सबसे ज्यादा योगदान मोबाइल सब्सक्राइबर का रहा। अगस्त में कुल 35.19 लाख नए मोबाइल ग्राहक जुड़े हैं।

also read: Instagram पर 1 मिलियन व्यूज पर Meta कितने पैसे देती है?…

देश की टॉप टेलीकॉम कंपनियों की बात करें तो जियो के पास 50 करोड़ से ज्यादा ग्राहक हैं, एयरटेल के 30.9 करोड़ ग्राहक, Vi के 12.7 करोड़ और BSNL के 3.43 करोड़ ग्राहक हैं।

BSNL ने एक साल बाद दिखाए पुराने जज्बे

पिछले साल सितंबर में BSNL ने प्राइवेट कंपनियों को पछाड़ते हुए सबसे ज्यादा नए ग्राहक जोड़े थे। उस वक्त प्राइवेट कंपनियों ने रिचार्ज के दाम बढ़ा दिए थे, जिसके कारण कई ग्राहक BSNL से जुड़ गए थे।

हाल ही में BSNL ने खुद को अपडेट करते हुए देशभर में अपनी 4G सेवा लॉन्च की है और अब 5G टेक्नोलॉजी की तैयारी में है। केंद्रीय टेलीकॉम मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि अगले 6-8 महीनों में BSNL के सभी 4G टॉवर्स को 5G में अपग्रेड कर दिया जाएगा। इस बदलाव के बाद BSNL जियो और एयरटेल जैसी कंपनियों को कड़ी टक्कर दे सकती है।

Related posts

बिना इंटरनेट और स्मार्टफोन के भी करें UPI पेमेंट, जानिए 3 आसान तरीके

Realme P4 Lite 5G पर तगड़ी डील! सिर्फ ₹12,349 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन

Flipkart-Amazon Sale: 65 इंच Smart TV पर धमाकेदार ऑफर्स, Sony-Samsung समेत कई ब्रांड्स पर भारी छूट