BSNL Kavach Feature: BSNL ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए पेश किया नया Kavach नंबर फीचर। अब मोबाइल नंबर रहेंगे सुरक्षित, रिटेल रिचार्ज या ऑनलाइन इस्तेमाल आसान।
BSNL Kavach Feature: सार्वजनिक स्थानों पर मोबाइल नंबर साझा करना कई महिलाओं के लिए चिंता का विषय बन गया है। खासकर रिचार्ज या अन्य सेवाओं के लिए दुकानों या रिटेल आउटलेट्स पर नंबर बताना असहज स्थिति पैदा कर सकता है। इसे ध्यान में रखते हुए सरकारी टेलीकॉम कंपनी Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL) ने महिलाओं की सुरक्षा और प्राइवेसी बढ़ाने के लिए नया फीचर ‘कवच नंबर’ पेश किया है।
BSNL Kavach Feature कैसे काम करता है?
इस फीचर के तहत BSNL यूजर्स को एक अस्थायी 10 अंकों का नंबर SMS के माध्यम से मिलता है। यह अस्थायी नंबर यूज़र के असली मोबाइल नंबर से लिंक रहता है, लेकिन बाहर की दुनिया को केवल यही नंबर दिखाई देता है। इस तरह महिलाओं का असली नंबर सुरक्षित रहता है और किसी के साथ सीधे साझा नहीं होता।
also read: Vivo T5x 5G भारत में अगले हफ्ते लॉन्च, जानें कीमत, बैटरी…
असली नंबर बताए बिना रिचार्ज संभव
कवच नंबर के जरिए महिलाएं अपने असली मोबाइल नंबर को साझा किए बिना रिचार्ज करवा सकती हैं। जब रिचार्ज किया जाता है, तो अस्थायी नंबर सिस्टम के माध्यम से असली नंबर से कनेक्ट होकर सामान्य प्रक्रिया पूरी करता है। इस प्रक्रिया में किसी तीसरे पक्ष तक व्यक्तिगत जानकारी नहीं पहुँचती।
Your number is personal. Your safety is powerful.
With BSNL Kavach Number, recharge without revealing your real number.Empowering women with secure and private connectivity.#BSNLKavach #ChooseSafety #WomenEmpowerment #DigitalSecurity @JM_Scindia @PemmasaniOnX @DoT_India… pic.twitter.com/5TvvPBVg9n
— BSNL India (@BSNLCorporate) March 8, 2026
रिटेल रिचार्ज दुकानों में लाभ
जो महिलाएं अक्सर छोटे रिटेल आउटलेट्स या दुकानों से रिचार्ज कराती हैं, उनके लिए यह सुविधा बेहद मददगार साबित होगी। उन्हें अब अपना असली नंबर बताने की जरूरत नहीं होगी। कवच नंबर का इस्तेमाल करके वे सुरक्षित तरीके से रिचार्ज करवा सकती हैं।
कवच नंबर कैसे प्राप्त करें?
BSNL यूजर्स यह सुविधा BSNL Self Care ऐप के जरिए पा सकते हैं। ऐप में जाकर यूज़र अस्थायी कवच नंबर एक्टिवेट कर सकता है। इसके अलावा BSNL की आधिकारिक वेबसाइट पर भी इस फीचर की जानकारी उपलब्ध है।
यह पहल महिलाओं की डिजिटल सुरक्षा और प्राइवेसी बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।