Bihar STET Result 2025: BSEB आज करेगा रिजल्ट जारी, जानें कैटेगरी वाइज क्वालिफाइंग मार्क्स

by Neha
Bihar STET Result 2025: BSEB आज करेगा रिजल्ट जारी, जानें कैटेगरी वाइज क्वालिफाइंग मार्क्स

Bihar STET Result 2025 आज घोषित! BSEB के ऑफिशियल वेबसाइट bsebstet.org से अपने स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट का रिजल्ट और स्कोरकार्ड चेक करें। जानें कैटेगरी वाइज क्वालिफाइंग मार्क्स और डाउनलोड स्टेप्स।

Bihar STET Result 2025: बिहार स्पेशल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (STET) 2025 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि Bihar STET Result 2025 आज यानी 5 जनवरी 2026 को घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार अपने रिजल्ट को bsebstet.org पर लॉगिन करके चेक कर सकते हैं और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar STET Result 2025 कैसे चेक करें

अपने रिजल्ट को चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org पर जाएं।

  2. होमपेज पर Bihar STET Result 2025 का एक्टिव लिंक क्लिक करें।

  3. अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और एग्जाम डेट दर्ज करके लॉगिन करें।

  4. रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा। आप इसे चेक करने के साथ ही स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं।

also read: 125 साल बाद भारत लौटी अपनी विरासत: पीएम मोदी ने बुद्ध…

कैटेगरी वाइज क्वालिफाइंग मार्क्स

BSEB ने अलग-अलग श्रेणियों के लिए पासिंग मार्क्स तय किए हैं:

  • सामान्य वर्ग (UR): 50%

  • पिछड़ा वर्ग (OBC): 45.5%

  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): 42.5%

  • SC/ST/दिव्यांग/महिला: 40%

इन मानकों को पूरा करने वाले उम्मीदवार Bihar STET 2025 में क्वालिफाई माने जाएंगे।

परीक्षा का पृष्ठभूमि

Bihar STET 2025 राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 14 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद बोर्ड ने प्रोविजनल आंसर की जारी की थी और अभ्यर्थियों को 27 नवंबर 2025 तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका मिला। आज रिजल्ट जारी होने के साथ ही फाइनल आंसर की भी बोर्ड द्वारा जारी की जा सकती है।

You may also like

तान्या मित्तल का गोल्ड iPhone और ‘राम’ कैप्शन… भक्ति या कोई बड़ा संकेत? 5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप क्या अदा खान के साथ हुआ था धर्म के नाम पर भेदभाव? एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा!