बिग बॉस 19: मृदुल तिवारी, नगमा और आवेज़ के साथ अभिषेक बजाज की वायरल री-यूनियन तस्वीरें

बिग बॉस 19: मृदुल तिवारी, नगमा और आवेज़ के साथ अभिषेक बजाज की वायरल री-यूनियन तस्वीरें

बिग बॉस 19 के बाहर हुए कंटेस्टेंट मृदुल तिवारी, अभिषेक बजाज, नगमा और आवेज़ की री-यूनियन तस्वीरें वायरल, फैंस कर रहे हैं कमेंट्स में प्यार।

बिग बॉस 19 के बाहर हुए कंटेस्टेंट मृदुल तिवारी, अभिषेक बजाज, आवेज़ दरबार और नगमा मिराजकर ने हाल ही में एक बार फिर साथ में समय बिताया। यह शानदार री-यूनियन फैंस के लिए खुशखबरी साबित हुई, खासकर मिड-वीक में मृदुल तिवारी के “अनफेयर” एविक्शन के बाद।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Abhishek Bajaj (@humarabajaj24)

बिग बॉस 19 से बाहर होने के बाद की मुलाकात

मृदुल तिवारी को मिड-वीक में एलिमिनेट किया गया था, जबकि अभिषेक बजाज और नीलम गिरी को वीकेंड का वार पर शो से बाहर किया गया। इसके बाद बाहर हुए कंटेस्टेंट्स ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वे फिर से एक साथ नजर आए।

also read: करीना कपूर ने कहा: ‘नेपोटिज्म आपको डेब्यू करा सकता है,…

अभिषेक बजाज ने शेयर की तस्वीरें

16 नवंबर 2025 को अभिषेक बजाज ने अपने इंस्टाग्राम पर मृदुल, नगमा और आवेज़ के साथ री-यूनियन की तस्वीरें पोस्ट की। तस्वीरों में सभी कंटेस्टेंट्स अपने बिग बॉस के दिनों को याद करते हुए मस्ती करते दिखे। अभिषेक ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “बढ़िया बंदे हूड पर, बाकी सब थूड पर।”

सोशल मीडिया पर मिली प्रतिक्रिया

तस्वीरें वायरल होते ही नेटिज़न्स ने पोस्ट पर प्यार बरसाया। एक यूज़र ने लिखा, “पॉज़िटिव ग्रुप”, जबकि दूसरे ने कमेंट किया, “अच्छे लोग बाहर हैं, बदतमीज और घटिया लोग घर में हैं। गौरव-अश्नूर को छोड़कर पूरा घर बदतमीज है।” इस पोस्ट पर आवेज़ की बहन अनम दरबार ने भी प्रतिक्रिया दी और लिखा, “द पॉज़िटिव ग्रुप।”

Related posts

तारा सुतारिया से ब्रेकअप के बाद वीर पहाड़िया फिर चर्चा में, मिस्ट्री गर्ल के साथ वायरल हुई तस्वीरें

आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट की सगाई, मंगेतर ईशान के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

मां बनने के बाद बॉडी शेमिंग पर भड़कीं पत्रलेखा, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब