Samsung के फोल्डेबल फोन पर बड़ी बचत! Galaxy Z Flip 7 मॉडल्स पर मिल रहा है ₹12,000 तक का डिस्काउंट

by editor
Samsung के फोल्डेबल फोन पर बड़ी बचत! Galaxy Z Flip 7 मॉडल्स पर मिल रहा है ₹12,000 तक का डिस्काउंट

Samsung ने भारत में अपने लेटेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Flip 7 और Galaxy Z Flip 7 FE पर लिमिटेड पीरियड ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत Galaxy Z Flip 7 पर 12,000 रुपये तक का बैंक कैशबैक या एक्सचेंज बोनस और Galaxy Z Flip 7 FE पर 10,000 रुपये तक का लाभ दिया जा रहा है। ग्राहक बैंक ऑफर या एक्सचेंज बोनस में से कोई एक चुन सकते हैं, लेकिन दोनों मॉडलों पर 24 महीने तक No-Cost EMI का विकल्प भी उपलब्ध है।

ऑफर के बाद Galaxy Z Flip 7 की कीमत 1,09,999 रुपये से घटकर 97,999 रुपये और Galaxy Z Flip 7 FE की कीमत 95,999 रुपये से घटकर 85,999 रुपये हो जाती है। दोनों फोन Samsung की वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

Galaxy Z Flip 7 फीचर्स
यह कॉम्पैक्ट AI स्मार्टफोन 4.1-इंच Super AMOLED FlexWindow डिस्प्ले (2600 निट्स ब्राइटनेस, Vision Booster सपोर्ट) और 6.9-इंच Dynamic AMOLED 2X मेन डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें Exynos 2500 चिपसेट, 4300mAh बैटरी (Flip सीरीज में सबसे बड़ी), 31 घंटे तक वीडियो प्लेबैक, और Armor Aluminum व Corning Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन है। वजन 188 ग्राम और फोल्ड होने पर मोटाई 13.7mm है।

Galaxy Z Flip 7 FE फीचर्स
Android 16-बेस्ड One UI 8 पर चलने वाला यह मॉडल 6.7-इंच Dynamic AMOLED 2X मेन स्क्रीन (1-120Hz रिफ्रेश रेट, 2600 निट्स ब्राइटनेस) और 3.4-इंच Super AMOLED कवर स्क्रीन देता है। इसमें Exynos 2400 चिपसेट, 8GB रैम, 256GB स्टोरेज, 50MP + 12MP रियर कैमरा सेटअप, 10MP सेल्फी कैमरा, IP48 रेटेड बिल्ड और 4,000mAh बैटरी (25W फास्ट चार्जिंग) है। इसकी मोटाई खुलने पर 6.9mm और फोल्ड होने पर 14.9mm है।

You may also like

5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप क्या अदा खान के साथ हुआ था धर्म के नाम पर भेदभाव? एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा! ‘पत्नी वर्जिन चाहिए’: नीना गुप्ता ने खोली समाज की पोल