भोजपुरी स्टार Manoj Tiwari का सावन स्पेशल भक्ति गीत ‘हर दम बोल शिव बम बम’ हुआ रिलीज

भोजपुरी स्टार Manoj Tiwari का सावन स्पेशल भक्ति गीत ‘हर दम बोल शिव बम बम’ हुआ रिलीज

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कई सिंगर रोज़ नए गानों के साथ सामने आते हैं, लेकिन सुपरस्टार और बीजेपी सांसद Manoj Tiwari उन कलाकारों में से हैं जो बहुत कम ही गाते हैं। इस सावन उन्होंने अपना पहला भक्ति गीत रिलीज किया है, जिसका नाम है ‘हर दम बोल शिव बम बम’

सावन में शिवभक्ति में डूबे मनोज तिवारी

Manoj Tiwari का यह नया गीत शिवभक्तों के लिए खास भक्ति सौगात है, जो 21 जुलाई की शाम यूट्यूब पर लॉन्च हुआ। यह गाना पूरी तरह महादेव को समर्पित है, जिसमें मनोज तिवारी की आवाज़ और उनकी उपस्थिति दोनों ही आकर्षण का केंद्र हैं।

हालांकि तिवारी अब सक्रिय राजनीति में हैं, लेकिन समय-समय पर वे खास मौकों पर अपने फैंस के लिए भोजपुरी गाने जरूर लाते हैं। यह गाना भी सावन के पावन महीने में उनकी तरफ से एक खास भक्ति प्रस्तुति है।

गाने की टीम और निर्माण

‘हर दम बोल शिव बम बम’ को प्रफुल्ल तिवारी ने लिखा है और इसका संगीत मधुकर आनंद ने तैयार किया है।Manoj Tiwari मृदुल ने खुद इस गीत को आवाज दी है। वीडियो में वे खुद महादेव की भक्ति में लीन होकर थिरकते नजर आते हैं।

इस गाने की संकल्पना सुरभि तिवारी ने की है, निर्देशन सागर जैक ने किया है और साक्षी झुनझुनवाला इसके निर्माता हैं। यह गाना साउंड्स ओजी भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है और इवा प्रोडक्शन व सांविका फिल्म्स के बैनर तले बना है।

Manoj Tiwari का पिछला गाना

इससे पहले 16 मई को मनोज तिवारी का देशभक्ति गीत ‘सिंदूर की ललकार’ रिलीज हुआ था, जो ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आधारित था। इस गीत को भी काफी सराहना मिली थी, जिसे उन्होंने खुद लिखा, कंपोज किया और गाया था।

Manoj Tiwari के नए भक्ति गीत को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है, क्योंकि इसमें उनका वही पुराना, प्रिय भोजपुरिया अंदाज़ फिर से देखने को मिला है।


Related posts

The 50 Exclusive: बेबिका धुर्वे ने खोला द 50 का असली सच, मनीषा रानी समेत कंटेस्टेंट्स पर लगाए आरोप

Jaya Bachchan Angry: पैपराज़ी पर भड़कीं जया बच्चन, अमिताभ बच्चन बोले “चुप” – वायरल हुआ वीडियो

Vijay Deverakonda House Video: रश्मिका मंदाना संग शादी की अफवाहों के बीच जगमगाया विजय देवरकोंडा का घर