HOLI से पहले ही भोजपुरी गानों की धूम, ‘Gulabi Rangwa’ हुआ रिलीज, जमकर बरसे रंग और गुलाल

HOLI से पहले ही भोजपुरी गानों की धूम, 'Gulabi Rangwa' हुआ रिलीज, जमकर बरसे रंग और गुलाल

HOLI पर आधारित गाना ‘Gulabi Rangwa‘ रिलीज हो चुका है। होली इसी महीने आने वाली है, और इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

होली के त्योहार से पहले ही भोजपुरी गानों की धूम मच गई है। पिछले हफ्ते में ही आधा दर्जन से ज्यादा होली स्पेशल गाने रिलीज हो चुके हैं। हाल ही में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने भी अपना होली गीत लॉन्च किया था।  ‘Gulabi Rangwa’ नामक होली सॉन्ग रिलीज कर दिया है।

इस गाने को भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर गोल्डी यादव ने अपनी सुरीली आवाज में गाया है, जबकि इसमें लोकप्रिय एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस दी है। यह गाना एक प्रेमी और प्रेमिका की होली पर आधारित कहानी को दर्शाता है। वीडियो में दिखाया गया है कि जब प्रेमिका (काजल त्रिपाठी) लोगों को रंगों में मस्ती करते हुए देखती है, तो वह अपने प्रेमी को फोन करती है, लेकिन कई कोशिशों के बाद ही उसकी कॉल रिसीव होती है।

फागुन में मचेगा गाने का धमाल: काजल

होली सॉन्ग ‘Gulabi Rangwa’ को लेकर एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने उत्साह जाहिर करते हुए कहा, “फागुन का महीना बेहद सुहावना होता है, और ऐसे रोमांटिक मौसम में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी ने मेरा होली गीत रिलीज किया है। यह गाना बहुत ही खूबसूरत तरीके से बनाया गया है, जिसमें लोकेशन और शूटिंग पर खास ध्यान दिया गया है। ऑन-स्क्रीन हमारी मस्ती दर्शकों को जरूर पसंद आएगी।”

इसके साथ ही काजल ने दर्शकों का धन्यवाद करते हुए कहा, “इस गाने को पसंद करने के लिए सभी श्रोताओं का दिल से शुक्रिया। साथ ही, बेस्ट होली सांग बनाने के लिए मैं रत्नाकर कुमार सर का भी तहेदिल से धन्यवाद देती हूं।”

सिंगर को गाने की सफलता का भरोसा

सिंगर गोल्डी यादव ने अपने होली गीत ‘Gulabi Rangwa’ को लेकर उत्साह जाहिर करते हुए कहा, “वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से जब भी मेरा कोई गाना रिलीज होता है, वह शानदार होता है। यह होली सॉन्ग भी बेहद मजेदार और ऊर्जा से भरपूर है। इसे पसंद करने के लिए मैं सभी श्रोताओं का दिल से धन्यवाद देती हूं।”

जबकि गोल्डी यादव ने अपनी मधुर आवाज में इसे गाया है। गाने में काजल त्रिपाठी अपने आकर्षक लुक और शानदार अदायगी से दर्शकों को लुभाने की कोशिश कर रही हैं।

इस गीत के बोल रवि यादव ने लिखे हैं, और इसका संगीत विक्की वॉक्स ने तैयार किया है। वीडियो का निर्देशन सुनील बाबा ने किया है, जबकि गौरव राय और रंजन ने इसे फिल्माया है। वहीं, रौनक शाह ने कोरियोग्राफी की है और आलोक गुप्ता ने एडिटिंग का काम संभाला है।

Related posts

तारा सुतारिया से ब्रेकअप के बाद वीर पहाड़िया फिर चर्चा में, मिस्ट्री गर्ल के साथ वायरल हुई तस्वीरें

आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट की सगाई, मंगेतर ईशान के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

मां बनने के बाद बॉडी शेमिंग पर भड़कीं पत्रलेखा, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब