भोजपुरी गीत ‘Kanwar Kare Lach Lach’ हुआ लॉन्च, सावन की शुरुआत से पहले महादेव की भक्ति में लीन नजर आए नीलकमल सिंह।

भोजपुरी गीत ‘Kanwar Kare Lach Lach’ हुआ लॉन्च, सावन की शुरुआत से पहले महादेव की भक्ति में लीन नजर आए नीलकमल सिंह।

सावन की शुरुआत से पहले भोजपुरी इंडस्ट्री के कई लोकप्रिय सिंगर्स ने अपने नए भक्ति गीतों के जरिए माहौल को भक्तिमय बना दिया है। अब इस फेहरिस्त में नीलकमल सिंह का नाम भी जुड़ गया है। उनका नया भोजपुरी भजन ‘Kanwar Kare Lach Lach’ आज, 8 जुलाई को यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है।

Kanwar Kare Lach Lach : नीलकमल सिंह, जो अब तक रोमांटिक और एंटरटेनिंग गानों से दर्शकों के बीच खास पहचान बना चुके हैं, इस बार भोलेनाथ की आराधना में लीन नजर आए हैं। 11 जुलाई से शुरू हो रहे सावन माह से पहले यह गीत भक्तों के बीच खासा लोकप्रिय हो रहा है।

महादेव को समर्पित है ‘Kanwar Kare Lach Lach’

गाने की जानकारी की बात करें तो:

  • गायक: नीलकमल सिंह

  • गीतकार: कृष्णा संगम और सुशील कुमार सिंह

  • संगीत: शुभम राज

  • निर्देशक: पवन पाल

  • निर्माता: नीलकमल सिंह खुद

  • रिलीज प्लेटफॉर्म: नीलकमल सिंह का ऑफिशियल यूट्यूब चैनल

Kanwar Kare Lach Lach : इस गाने में नीलकमल खुद ही परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। गाना पूरी तरह महादेव की भक्ति में डूबा है, और इसे खास सावन के कांवरियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

Kanwar Kare Lach Lach :नीलकमल , “जल्द आ रहा है, तैयार हो जाइए कांवर लेके झूमने के लिए ‘कांवर करे लच-लच’!” पोस्टर में नीलकमल के साथ भगवान शिव और नंदी की तस्वीरें थीं, जो इस गाने की भक्ति-भावना को दर्शाती हैं।अब जब गाना रिलीज हो चुका है, तो नीलकमल सिंह के फैंस इसे सुनने और सावन की तैयारी में झूमने के लिए तैयार हैं।

Related posts

द 50: रिद्धिमा पंडित और कृष्णा श्रॉफ के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा, फैंस में छिड़ी नेपोटिज्म बहस

‘तेरे नाम’ री-रिलीज: सलमान खान लौटे राधे भैया बनकर, 23 साल बाद फिल्म हुई री-रिलीज

‘द केरल स्टोरी 2’ की रिलीज पर हाईकोर्ट ने क्यों लगाया स्टे? मेकर्स को बड़ा झटका