Bharti Singh: बचपन बदहाली में बीता, फिर भाग्य ने उन्हें टीवी की ‘लल्ली’ लाफ्टर क्वीन बनाया

by editor
Bharti Singh: बचपन बदहाली में बीता, फिर भाग्य ने उन्हें टीवी की 'लल्ली' लाफ्टर क्वीन बनाया

Bharti Singh: ने लाफ्टर क्वीन के तौर पर लोगों को हंसाकर अपनी अलग पहचान बनाई है। यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने बहुत संघर्ष किया है। तो आइए आज उनके जन्मदिन के खास अवसर पर उनके बारे में जानते हैं।

Bharti Singh: दर्शकों को हंसा-हंसाकर लोट पोट करने वाली भारती सिंह आज 3 जुलाई को अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। आज भारती सिंह को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। आज वह घर-घर में लोकप्रिय हैं क्योंकि वह कॉमिक टाइमिंग और सबसे अगल अंदाज से प्रसिद्ध हैं। भारती ने छोटे पर्दे पर कॉमेडी का सफर शुरू किया था, ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ में ‘लल्ली’ के किरदार से। उन्होंने इस शो में हिट होने के बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके बाद, उन्होंने “कॉमेडी सर्कस 3 का तड़का” और “कॉमेडी का महासंग्राम” जैसे कार्यक्रमों में लोगों को बहुत हंसाया है। यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने अपनी जीवन में बहुत कुछ देखा है। भारती का बचपन बहुत संघर्षपूर्ण था। आइए उनके जन्मदिन के खास अवसर पर उनके जीवन की कहानी जानें।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen)

बदहाली में बीता भारती का बचपन

भारती सिंह ने बचपन में गरीबी और दुःख का बहुत सामना किया है। लल्ली ने अपने जीवन में ऐसे समय भी गुजारे जब वह एक-एक निवाले के लिए तरस गई थीं। भारती सिंह ने खुद एक इंटरव्यू में इसका खुलासा किया था। उन्होंने बचपन का स्ट्रगल बताया कि दो साल की उम्र में ही उनके सिर से पिता का साया उठ गया था। तब उनकी मां ने उनके भाई-बहनों को घरों में झाड़ू-पोछे करके पाला। कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने बताया कि उन्हें भूखे भी सोना पड़ा था। भारती को गरीबी की वजह से कॉलेज छोड़ना पड़ा।

भारती की किस्मत इस तरह बदल गई

हालाँकि, घर की स्थिति को देखते हुए, भारती ने निर्णय लिया कि उन्हें कुछ करके दिखाना चाहिए। वह यही उत्साह से घर छोड़कर पंजाब से मुंबई आ गईं। भारती ने फिर कॉमेडी करना शुरू किया। उनके मोटे होने को शुरू में बहुत मजाक बनाया गया था। लेकिन भारती सिंह ने मोटापे से अपनी पहचान बनाई और सफलता की सीढ़ी चढ़नी शुरू की, जिसका नतीजा आज आपके सामने है। आज भारती को टीवी लाफ्टर क्वीन कहा जाता है। भारती आज लोगों को हंसा-हंसाकर करोड़ों की मालकिन भी बन चुकी हैं।

You may also like

Leave a Comment

‘पत्नी वर्जिन चाहिए’: नीना गुप्ता ने खोली समाज की पोल वैलेंटाइन पर किसका हाथ थामे दिखीं अवनीत कौर? डिलीट पोस्ट ने खोला राज! Hania Aamir अपने एक्स Asim Azhar के साथ डांस करती आईं नजर, सोशल मीडिया पर शादी की अफवाहें तेज प्यार के लिए परिवार के खिलाफ: निक्की ने खोला दिल रत्ना पाठक ने खोली यंग एक्ट्रेसेस की पोल, “क्यूट बनकर एंटरटेन करने की कोशिश…”