मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली में केंद्र से उठाए पंजाब के अहम मुद्दे, प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली में केंद्र से उठाए पंजाब के अहम मुद्दे, प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर 155 लाख टन अनाज उठान, RDF भुगतान और ब्याज दर कटौती जैसे पंजाब के अहम मुद्दे उठाए।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अपने अधिकारिक दौरे पर दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से मुलाकात कर राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को मजबूती से उठाया।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में पड़े लगभग 155 लाख मीट्रिक टन गेहूं और चावल की जल्द से जल्द उठान का मुद्दा प्रमुखता से रखा, ताकि मंडियों में जगह खाली हो सके और किसानों को राहत मिल सके।

इसके साथ ही उन्होंने कैश क्रेडिट लिमिट पर राज्यों को लगने वाले अधिक ब्याज दर को कम करने की मांग भी केंद्र सरकार के समक्ष रखी, जिससे राज्य की वित्तीय स्थिति पर बोझ कम हो सके।

also read: कुलतार सिंह संधवां: कोटकपूरा रजबह की कंक्रीट लाइनिंग का…

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रूरल डेवलपमेंट फंड (RDF) के बकाया भुगतान को शीघ्र जारी करने की भी मांग की, ताकि ग्रामीण विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके। इसके अलावा बैठक में आढ़तियों से जुड़े केंद्र सरकार से संबंधित मुद्दों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इन मांगों को राज्य के किसानों और व्यापारियों के हित से जुड़ा हुआ बताया।

बैठक का माहौल सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक रहा, जिसमें केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। सरकार का कहना है कि यह बैठक पंजाब के किसानों, आढ़तियों और ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related posts

किसानों के मुद्दे पर सियासत तेज, डॉ. बलजीत कौर ने अकाली नेतृत्व पर उठाए सवाल

AAP विधायक चैतर वसावा की मौजूदगी में खंभात में बड़ी रैली, दिखा चुनावी जोश

कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल, प्रवीण राम ने गुजरात सरकार पर लगाए गंभीर आरोप