Friday, July 24, 2026

आदमपुर में ‘शुक्राना यात्रा’ के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संगत का जताया आभार, पंजाब के विकास पर दिया जोर

by Neha
आदमपुर में ‘शुक्राना यात्रा’ के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संगत का जताया आभार, पंजाब के विकास पर दिया जोर

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आदमपुर की ‘शुक्राना यात्रा’ में संगत का आभार जताते हुए बेअदबी रोकने के लिए सख्त कानून, स्वास्थ्य, शिक्षा और पंजाब के विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आदमपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित ‘शुक्राना यात्रा’ के दौरान बड़ी संख्या में पहुंची संगत और श्रद्धालुओं का दिल से आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों का प्रेम और समर्थन उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है।

बेअदबी रोकने के लिए सख्त कानून पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि परमात्मा की कृपा से सरकार को बेअदबी जैसे अपराधों के खिलाफ सख्त कानून बनाने की शक्ति मिली है। उन्होंने कहा कि पंजाब की संस्कृति और धार्मिक मर्यादा की रक्षा सरकार की प्राथमिकता है।

पंजाब की प्रगति के लिए लगातार प्रयास

भगवंत मान ने कहा कि गुरबाणी की शिक्षाओं के अनुसार सरकार ‘सर्वजन भलाई’ के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में लिए गए बड़े फैसले पंजाब को विकास और समृद्धि की ओर ले जा रहे हैं।

also read: जालंधर में ‘शुक्राना यात्रा’ में उमड़ा जनसैलाब,…

स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में बड़े फैसले

मुख्यमंत्री ने बताया राज्य सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और जनहित से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इन पहलों का उद्देश्य पंजाब के लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है।

समृद्ध पंजाब बनाने का संकल्प

सीएम भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार पंजाब को फिर से खुशहाल, रंगला और प्रगतिशील राज्य बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता के सहयोग से विकास की रफ्तार और तेज होगी।

You may also like

क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा ‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा क्या हिंदू लड़की मुस्लिम दोस्त नहीं बना सकती? सैफी संग रिश्ते का बताया सच ‘शादी से पहले मैं प्लेबॉय था’, राम कपूर ने खोले अपनी डेटिंग लाइफ के कई राज