‘बॉर्डर 2’ के चलते Diljit Dosanjh ने एक बड़ी फिल्म से किनारा कर लिया है। निर्देशक ने कहा कि शायद यही बेहतर रहेगा।

‘बॉर्डर 2’ के चलते Diljit Dosanjh ने एक बड़ी फिल्म से किनारा कर लिया है। निर्देशक ने कहा कि शायद यही बेहतर रहेगा।

पंजाबी सिंगर और एक्टर Diljit Dosanjh न सिर्फ अपनी गायकी बल्कि दमदार एक्टिंग से भी फैन्स का दिल जीत चुके हैं। इस समय उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिनका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वह जल्द ही सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। इसी बीच खबर है कि दिलजीत ने एक बड़ी फिल्म से खुद को अलग कर लिया है। अब उस फिल्म के डायरेक्टर ने इसको लेकर हैरान करने वाला खुलासा किया है।

पंजाबी सिंगर और एक्टर Diljit Dosanjh इन दिनों अपने बेहद व्यस्त शेड्यूल को लेकर चर्चा में हैं। एक तरफ जहां वो लगातार म्यूज़िक कॉन्सर्ट्स कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर फिल्मों की तैयारियों में भी जुटे हैं। हाल ही में उनकी आने वाली फिल्म ‘सरदार 3’ का पोस्टर रिलीज हुआ था, जिसमें वो घूंघट में बैठी महिलाओं के बीच नजर आए। साथ ही, वह जल्द सनी देओल के साथ ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। इसी दौरान उन्होंने एक बड़ी फिल्म से खुद को अलग कर लिया है। इस बात की पुष्टि खुद निर्देशक अनीस बज्मी ने की है, जिन्होंने इस फैसले से जुड़ी अहम जानकारी साझा की।

बता दें कि अनीस बज्मी फिलहाल सलमान खान की सुपरहिट फिल्म ‘नो एंट्री’ के सीक्वल ‘नो एंट्री 2’ पर काम कर रहे हैं। हालांकि, इस बार पुरानी स्टारकास्ट को रिप्लेस कर नई टीम को लिया गया है, जिसमें वरुण धवन, अर्जुन कपूर और Diljit Dosanjh को लिया गया था। मगर अब दिलजीत इस फिल्म से बाहर हो चुके हैं, जिसे लेकर अनीस बज्मी ने खुलकर बयान दिया है।

दिलजीत ने क्यों छोड़ी ‘नो एंट्री 2’?
Diljit Dosanjh अब ‘नो एंट्री 2’ का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने बताया कि दिलजीत के फिल्म छोड़ने की वजह डेट्स का टकराव है, लेकिन इस फैसले से वह नाराज़ नहीं हैं। अनीस बज्मी, जो पहले अक्षय कुमार जैसे सितारों के साथ काम कर चुके हैं, ने कहा कि वो हमेशा ईमानदारी से काम करते हैं और बाकी चीज़ें भगवान पर छोड़ देते हैं।

उन्होंने बताया कि कई बार उन्होंने अपनी पहली पसंद की बजाय दूसरी या तीसरी चॉइस के कलाकारों के साथ काम किया और जब फिल्में रिलीज़ हुईं, तो वही एक्टर उस रोल के लिए सबसे परफेक्ट साबित हुए।

अनीस बज्मी ने दिलजीत के साथ हुई पहली मीटिंग को भी याद किया, जो सिर्फ 10 सेकंड की थी। लेकिन उस दौरान दिलजीत ने शूटिंग शेड्यूल को लेकर अपनी चिंता जाहिर की थी।

कौन बनेगा दिलजीत का विकल्प?
डायरेक्टर ने यह भी बताया कि लगातार डेट्स को लेकर बातचीत चल रही थी, लेकिन फिल्म की टाइमलाइन तय नहीं हो पा रही थी। उस समय निर्माता बोनी कपूर भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि जो होता है, अच्छे के लिए होता है।

Diljit Dosanjh ने बिना पूरी स्क्रिप्ट सुने ही फिल्म के लिए हामी भर दी थी, लेकिन अब वह अपने व्यस्त शेड्यूल की वजह से ‘नो एंट्री 2’ से अलग हो गए हैं। बता दें कि दिलजीत 10 जून से सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। अब देखना ये होगा कि उनकी जगह इस फिल्म में कौन सा अभिनेता नजर आता है।

Related posts

मदर्स डे पर सलमान खान का इमोशनल पोस्ट वायरल, सलमा खान और हेलेन के साथ अनसीन तस्वीरें शेयर कर लुटाया प्यार

‘द रॉयल्स 2’ से बाहर हुईं भूमि पेडनेकर? पहले सीजन में हुई थी भारी ट्रोलिंग, मेकर्स ने बताई असली वजह

तृषा कृष्णन का भावुक वीडियो वायरल: विजय के कथित शपथ ग्रहण पर दिखीं इमोशनल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल