अमृतसर में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह का औचक निरीक्षण, अस्पताल सेवाओं की समीक्षा

अमृतसर में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह का औचक निरीक्षण, अस्पताल सेवाओं की समीक्षा

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और मरीजों से मिलकर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने मुफ्त और बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने देर रात अमृतसर स्थित सरकारी अस्पताल और गुरु नानक देव अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से सीधे बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल प्रशासन को सख्त निर्देश जारी किए कि किसी भी मरीज को जांच या दवाइयों के लिए बाहर से कुछ भी खरीदने की आवश्यकता न पड़े। सभी आवश्यक सुविधाएं और दवाइयां अस्पताल परिसर में ही उपलब्ध कराई जाएं, ताकि मरीजों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना को हर जरूरतमंद तक पहुंचाना राज्य सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आर्थिक तंगी के कारण किसी भी मरीज का इलाज प्रभावित नहीं होना चाहिए।

also read: डॉ. बलबीर सिंह: अमृतसर में IMA के साथ अहम बैठक, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर जोर

उन्होंने यह भी दोहराया कि भगवंत मान सरकार का लक्ष्य राज्य में बेहतर, मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसके लिए अस्पतालों की निगरानी और स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि मरीजों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related posts

AAP विधायक संजीव झा ने पांडव परिवार से की मुलाकात, मुआवज़ा और नौकरी की मांग को लेकर सरकार पर उठाए सवाल

मुख्यमंत्री भगवंत मान की ‘शुक्राना यात्रा’ तलवंडी साबो पहुँची, श्रद्धालुओं के प्रति जताया आभार, विकास योजनाओं पर दिया जोर

मुख्यमंत्री भगवंत मान की ‘थैंक्सगिविंग यात्रा’ पहुँची तख्त श्री दमदमा साहिब, विकास और भाईचारे का संदेश दोहराया