हुमा कुरैशी की फिल्म Baby Do Die Do का ट्रेलर रिलीज हो गया है। वह एक सीरियल किलर के किरदार में नजर आ रही हैं। फिल्म 3 जुलाई 2026 को रिलीज होगी।
हुमा कुरैशी की अपकमिंग फिल्म ‘Baby Do Die Do’ का लेटेस्ट ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसने सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोरी है। ट्रेलर में हुमा कुरैशी का बेहद इंटेंस और अलग अंदाज देखने को मिल रहा है।
सीरियल किलर के रोल में नजर आ रहीं हुमा कुरैशी
फिल्म में हुमा कुरैशी एक ऐसी महिला का किरदार निभा रही हैं जो सीरियल किलर है और मर्दों को अपना निशाना बनाती है। ट्रेलर में उनका किरदार काफी रहस्यमय और खतरनाक दिखाया गया है। खास बात यह है कि उनका कैरेक्टर बोल और सुन नहीं सकता, जिससे कहानी और भी रोमांचक हो जाती है।
also read: JioHotstar पर 27 साल पुरानी फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की धूम, फिर बनी ट्रेंडिंग की टॉप पसंद
ट्रेलर ने बढ़ाई दर्शकों की एक्साइटमेंट
‘Baby Do Die Do’ का ट्रेलर फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श द्वारा अपने ऑफिशियल X हैंडल पर शेयर किया गया है। ट्रेलर में हुमा कुरैशी के किरदार ‘बेबी करमरकर’ की झलक देखने को मिलती है, जो एक-एक करके अपने शिकार को निशाना बनाती है। ट्रेलर ने दर्शकों की उत्सुकता काफी बढ़ा दी है।
HUMA QURESHI AS DESI HITWOMAN: ‘BABY DO DIE DO’ TRAILER OUT NOW – 3 JULY 2026 RELEASE… This looks absolutely CAPTIVATING… Presenting #HumaQureshi as India’s first desi hitwoman… The #BabyDoDieDoTrailer is now LIVE.#BabyDoDieDo – a thriller – arrives in cinemas on 3 July… pic.twitter.com/8Rzgi6BbJT
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 22, 2026
कहानी में छुपा है बड़ा सस्पेंस
ट्रेलर देखकर यह साफ है कि फिल्म एक सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर कहानी पेश करती है, लेकिन इसके पीछे की असली वजह फिल्म की रिलीज के बाद ही सामने आएगी। कहानी में कई रहस्य छिपे हुए हैं, जो दर्शकों को आखिर तक बांधे रखेंगे।
कब रिलीज होगी ‘Baby Do Die Do’?
हुमा कुरैशी स्टारर यह सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले हुमा ‘Delhi Crime Season 3’ में भी अपने ग्रे और दमदार किरदार के लिए चर्चा में रह चुकी हैं।