अयोध्या के रामलला के दर्शन करने पहुंचे मुस्लिम दंपती, सीएम योगी की की दिल खोलकर तारीफ

by Neha
अयोध्या के रामलला के दर्शन करने पहुंचे मुस्लिम दंपती, सीएम योगी की की दिल खोलकर तारीफ

अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में मुस्लिम दंपती शेर अली और शायरा बानो ने रामलला के दर्शन किए। सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए उन्होंने अयोध्या के विकास की सराहना की।

अयोध्या के प्रतिष्ठित राम जन्मभूमि मंदिर में एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला जब मुस्लिम दंपती शेर अली और उनकी पत्नी शायरा बानो ने रामलला के दर्शन किए। दोनों ने करीब 20 मिनट मंदिर परिसर में समय बिताया और पूजा-अर्चना की। यह घटना अंबेडकर नगर से आए इस दंपती ने अयोध्या के विकास और मंदिर की सुंदरता को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा की।

अंबेडकर नगर के रहने वाले शेर अली और शायरा बानो अयोध्या में इलाज के दौरान राम मंदिर दर्शन के लिए आए। शेर अली ने कहा, “हमारा मन बहुत समय से था कि हम राम मंदिर आएं, और आज यहां आकर बहुत अच्छा लगा। मंदिर की शांति और सुंदरता अद्भुत है।”

also read: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का 47वां दीक्षांत समारोह आज,…

मुस्लिम दंपती को पुलिस सुरक्षा के बीच राम मंदिर परिसर में दोपहर 3:55 बजे प्रवेश कराया गया और वे लगभग 4:15 बजे तक मंदिर में रहे। इस दौरान उन्होंने अयोध्या के विकास को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया और कहा कि “अयोध्या का कायाकल्प हो चुका है। योगी जी ने यहां जो विकास किया है, वह उम्मीद से कहीं अधिक है।”

शायरा बानो ने कहा, “पहले अयोध्या की हालत खराब थी, लेकिन अब पूरी जगह खूबसूरत और विकसित हो गई है। राम मंदिर बहुत सुंदर और शांतिपूर्ण है।” दोनों ने लोगों से अपील की कि वे राम मंदिर आएं और उसकी भव्यता का अनुभव करें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए सनातन धर्म की महत्ता पर जोर दिया था। इस अपील के बाद पहली बार रामलला के द्वार पर मुस्लिम दंपती का आना एक सकारात्मक संदेश माना जा रहा है।

You may also like

‘पत्नी वर्जिन चाहिए’: नीना गुप्ता ने खोली समाज की पोल वैलेंटाइन पर किसका हाथ थामे दिखीं अवनीत कौर? डिलीट पोस्ट ने खोला राज! Hania Aamir अपने एक्स Asim Azhar के साथ डांस करती आईं नजर, सोशल मीडिया पर शादी की अफवाहें तेज प्यार के लिए परिवार के खिलाफ: निक्की ने खोला दिल रत्ना पाठक ने खोली यंग एक्ट्रेसेस की पोल, “क्यूट बनकर एंटरटेन करने की कोशिश…”