25 नवंबर को अयोध्या के श्रीराम मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे ध्वजारोहण, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तैयारियों का जायजा लिया

by Neha
25 नवंबर को अयोध्या के श्रीराम मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे ध्वजारोहण, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तैयारियों का जायजा लिया

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे ध्वजारोहण। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तैयारियों का जायजा लिया, पूरे शहर को दीपोत्सव जैसी भव्य सजावट दी जा रही है।

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मुख्य शिखर पर भगवा ध्वज फहराने के ऐतिहासिक समारोह की तैयारियां पूरी जोरों पर हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद इस भव्य आयोजन की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह क्षण श्रीराम मंदिर के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ने वाला है। ध्वजारोहण कार्यक्रम में मंदिर के सभी सात शिखर पहली बार भगवा ध्वज से सुशोभित होंगे। मुख्य शिखर के ठीक नीचे विराजमान श्रीरामलला पर ध्वज की दृष्टि पड़ेगी, जो देश-विदेश के करोड़ों सनातन धर्मावलंबियों के लिए अविस्मरणीय क्षण होगा।

सरकार ने इस ध्वजारोहण समारोह को अब तक का सबसे भव्य आयोजन बनाने का संकल्प लिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारी और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी कई दिनों से तैयारियों में जुटे हैं।

also read: लखनऊ में पहुंचे जूनियर हॉकी विश्वकप की ट्रॉफी,…

श्रद्धालुओं के लिए आयोजन का सीधा प्रसारण दूरदर्शन, प्रमुख न्यूज चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा। इसके अलावा, मंदिर परिसर में 200 फीट चौड़ी LED स्क्रीन और अयोध्या के 30 से अधिक प्रमुख स्थलों पर बड़ी स्क्रीनें लगाई जाएंगी, ताकि लाखों श्रद्धालु प्रधानमंत्री को लाइव देख सकें।

शहर को दी जाएगी दीपोत्सव जैसी भव्य सजावट

राम मंदिर परिसर को विशेष रोशनी से नहलाया जाएगा। पूरे शहर को फूलों की मालाओं, रंग-बिरंगी लाइटों और भगवा ध्वजों से सजाया जाएगा। प्रमुख चौराहों पर भव्य तोरणद्वार बनाए जाएंगे, जिन पर सुनहरे अक्षरों में “जय श्रीराम” अंकित होगा।

21 से 25 नवंबर तक सांस्कृतिक आयोजन

इन पांच दिनों में नगर में अभूतपूर्व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। प्रमुख स्थलों पर रामकथा, भजन, नृत्य और लोक प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी, जिससे पूरे शहर का माहौल भक्तिमय बने। नगर निगम की टीमें सफाई, सौंदर्यीकरण और सरयू तट की सजावट में दिन-रात जुटी हुई हैं।

यह आयोजन अयोध्या को भव्य, आकर्षक और भक्तिमय रूप देने का प्रयास है, ताकि लाखों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक क्षण का अनुभव कर सकें।

You may also like

‘पत्नी वर्जिन चाहिए’: नीना गुप्ता ने खोली समाज की पोल वैलेंटाइन पर किसका हाथ थामे दिखीं अवनीत कौर? डिलीट पोस्ट ने खोला राज! Hania Aamir अपने एक्स Asim Azhar के साथ डांस करती आईं नजर, सोशल मीडिया पर शादी की अफवाहें तेज प्यार के लिए परिवार के खिलाफ: निक्की ने खोला दिल रत्ना पाठक ने खोली यंग एक्ट्रेसेस की पोल, “क्यूट बनकर एंटरटेन करने की कोशिश…”